{"_id":"640599fd795877deaf045e13","slug":"braj-ki-holi-2023-widows-play-holi-in-gopinath-temple-vrindavan-mathura-2023-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Braj ki Holi 2023: बेरंग जिंदगी में बिखरे होली के रंग, खुशी से खिल उठे विधवा और बेसहारा माताओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Braj ki Holi 2023: बेरंग जिंदगी में बिखरे होली के रंग, खुशी से खिल उठे विधवा और बेसहारा माताओं के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विधवाओं ने मंदिर प्रांगण में खेली होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली के इस अवसर पर हर कोई रंगों से सराबोर है। ऐसे में भला आश्रय सदनों में रहने वाली विधवा और निराश्रित महिलाएं भक्ति और कृष्ण प्रेम के इन रंगों से कैसे दूर रह सकती हैं। वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में आज विधवाओं ने अपने आराध्य के सामने होली खेली और उनकी भक्ति के रंग में खुद को रंग लिया।
टूट गईं परंपराएं
मथुरा के वृंदावन में सैंकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़कर सोमवार को आश्रय सदनों में रह रहीं विधवा और बेसहारा माताओं ने रंगों की होली खेल अपने बेरंग जीवन में रंग भरने का प्रयास किया। वृंदावन का राधा गोपीनाथ मंदिर सदियों पुरानी परंपरा के टूटने का फिर साक्षी बना। दोपहर को फूलों और गुलाल से खेली गई। इस होली के दौरान विधवा और बेसहारा माताओं का उत्साह उनकी खुशी का इजहार कर रहा था।
विधवाओं ने मंदिर प्रांगण में खेली होली
- फोटो : अमर उजाला
होली के गीतों की धुन पर नृत्य करतीं विधवाओं को देखकर ऐसा लग रहा था मानो वे अपने अतीत की जिंदगी के काले पल को पीछे छोड़ आईं हैं। होली में सैंकड़ों किलो विभिन्न प्रकार के फूलों के रंग बिरंगे गुलाल को उड़ाया गया।
3 of 5
विधवाओं ने मंदिर प्रांगण में खेली होली
- फोटो : अमर उजाला
विधवाओं को मुख्यधारा से जोड़न का कार्य कर रही संस्था सुलभ इंटरनेशनल ने विधवा और बेसहारा माताओं के इसी प्रयास में सहयोगी बनकर सोमवार को वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में फूलों और गुलाल की होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विधवाओं ने मंदिर प्रांगण में खेली होली
- फोटो : अमर उजाला
सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. विंदेश्वर पाठक ने कहा कि विधवाओं की जिंदगी में नए रंग भरने का मौका लाकर सुलभ ने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि विधवा महिलाएं भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जितने दूसरे लोग।
विज्ञापन
5 of 5
विधवाओं ने मंदिर प्रांगण में खेली होली
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सुलभ इंटरनेशनल वृंदावन की विधवा और निराश्रित महिलाओं की ना सिर्फ देखभाल कर रहा है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। राधा गोपीनाथ मंदिर के सेवायत राजा गोस्वामी ने कहा कि इस दिव्य आयोजन का उनका मंदिर गवाह बना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।