फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात घंटे दवा के कार्टन में रखा रहा प्रेमिका का शव, प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद खुला हत्या का राज

Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
सार

नेत्र चिकित्सालय के कंपाउंडर ने की थी युवती की हत्या
प्रेम संबंध में युवक से शादी करने के लिए कह रही थी युवती

विज्ञापन
compounder arrested for murder of girlfriend in agra in lockdown
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज के गजानन नगर में युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। एक नेत्र चिकित्सालय के कंपाउंडर ने युवती की हत्या कर शव फेंका था। पुलिस के मुताबिक, कंपाउंडर ने शादी के लिए कहने पर युवती की हत्या की है। इसके बाद शव को कार्टन में रखने के बाद बाइक से फेंककर आया था। आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। 
compounder arrested for murder of girlfriend in agra in lockdown
कार्टन में मिली युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को गजानन नगर में एक कार्टन में महिला का शव मिला था। उसके हाथ पर किरन लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। बृहस्पतिवार को मृतका की शिनाख्त शाहगंज के प्रकाश नगर निवासी किरन (30) पुत्री राम सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किरन 10 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। लॉकडाउन होने की वजह से उसे ढूंढ नहीं पाए। 
compounder arrested for murder of girlfriend in agra in lockdown
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, किरन तीन साल पहले गढ़ी भदौरिया स्थित एक नेत्रालय में नौकरी करती थी। यह नेत्रालय फिरोजाबाद के एक चिकित्सक का है। यहां पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण स्थित हुमायूंपुर गौतम नगर का आनंद उर्फ अतुल पुत्र राजपाल भी कंपाउंडर का काम करता है। आनंद और किरन में प्रेम संबंध हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
compounder arrested for murder of girlfriend in agra in lockdown
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आनंद पहले से शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे भी हैं। मगर, किरन को इस बारे में नहीं बताया था। दो साल पहले किरन के घरवालों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई। उन्होंने किरन को नौकरी से हटवा दिया। इसके बावजूद किरन मिलने जाती थी। किरन आनंद से शादी के लिए कह रही थी। मगर, वो शादी करने के लिए राजी नहीं था। किरन के ज्यादा जिद करने पर हत्या का प्लान बनाया। 
विज्ञापन
compounder arrested for murder of girlfriend in agra in lockdown
कार्टन में मिली युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला
आनंद नेत्रालय में ही रहता था। लॉकडाउन में चिकित्सालय बंद है। किरन उससे मिलने गई थी। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सात घंटे तक शव एक कार्टन में रखे रहा। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे अंधेरा होने पर बाइक पर कार्टन रखकर गजानन नगर लेकर चला गया। शव फेंकने के बाद भाग गया। पुलिस ने आनंद को पकड़ लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed