फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में लाश के टुकड़े: किराये के घर में कत्ल, शव को टुकड़ों में काटा; युवक-युवती ने ओडिशा की निशा को मारा

Tue, 25 Aug 2026 09:05 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 25 Aug 2026 09:05 AM IST
सार

आगरा कैंट स्टेशन का ब्लाइंड मर्डर चेन्नई में मिले सीसीटीवी फुटेज से खुल गया है। ट्रॉली बैग में मिला क्षत-विक्षत शव ओडिशा की निशा का था। आरपीएफ की सीआईबी ने गुदुवांचेरी के मसूथी स्ट्रीट के एक घर से सिर बरामद किया है। साथ रहने वाले माणिकउद्दीन लश्कर और भगवती माझी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Body parts found in a Tamil Nadu Express mutilated body found in trolley bag was that of Nisha from Odisha
body found in train - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पांच अगस्त को ट्रॉली बैग में मिले शव के टुकड़े ओडिशा की 38 वर्षीय हयातुन निशा के थे। हत्या के बाद कई टुकड़ों में शव को काट दिया गया था। चेन्नई रेलवे सेंट्रल स्टेशन पर मिले सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरपीएफ की क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (सीआईबी) की टीम गुदुवांचेरी में स्थित घटनास्थल तक पहुंच सकी।


टीम को घटनास्थल पर महिला का कटा सिर एक बर्तन में रखा मिला। साथ रहने वाले असम के माणिकउद्दीन लश्कर और ओडिशा की भगवती माझी को भागा हुआ बताया गया। दोनों की तलाश की जा रही है। इस मामले में जीआरपी कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ निल प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Body parts found in a Tamil Nadu Express mutilated body found in trolley bag was that of Nisha from Odisha
आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में यह ट्रॉली बैग रखा मिला था। घटना के तार चेन्नई से जुड़े होने की आशंका पर जीआरपी की टीम वहां पहुंची। पहले दिन से ही आशंका जताई गई कि शव के अन्य टुकड़ों को कहीं और फेंका गया होगा। हयातुन निशा मूलरूप से ओडिशा के जगतसिंहपुर की थी। गुदुवांचेरी में एक निजी फर्म में काम करती थी।

 
Body parts found in a Tamil Nadu Express mutilated body found in trolley bag was that of Nisha from Odisha
आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज में दिखे युवक और युवती
चेन्नई सेंट्रल के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर 3 अगस्त की रात 10 बजे की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और युवती लाल रंग का ट्राॅली बैग लेकर आते दिखे थे। तब तमिलनाडु एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसी ट्रेन में बैग रखा मिला था। पड़ताल में लगी सीआईबी और तमिलनाडु पुलिस शुक्रवार को गुदुवांचेरी के मसूथी स्ट्रीट पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Body parts found in a Tamil Nadu Express mutilated body found in trolley bag was that of Nisha from Odisha
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में पता चला कि सीसीटीवी में कैद युवक और युवती यहीं मकान में किराए पर रहते थे। दोनों घर से भागे हुए हैं। सीआईबी ने तलाशी ली तो एक बड़े बर्तन में महिला का सिर और शरीर के कुछ और हिस्से मिल गए। 

 
विज्ञापन
Body parts found in a Tamil Nadu Express mutilated body found in trolley bag was that of Nisha from Odisha
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह पुराने होने की वजह से काफी गल चुके थे। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि विवेचना चेन्नई जीआरपी कैंट स्थानांतरित कर दी गई है। आगे की कार्रवाई चेन्नई जीआरपी करेगी। हत्याकांड के कारणों का पता दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही चलेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed