फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन विश्वास यात्रा: सपा-बसपा और कांग्रेस पर बरसे उप मुख्यमंत्री, कोरोना काल में गायब रहे, अब ट्विटर-ट्विटर खेल रहे 'दो युवा'

Fri, 24 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bjp Jan Vishwas Yatra In Firozabad Up Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Attacks On Bsp Sp And Congress
जन विश्वास यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया है। बिना भेदभाव ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को सार्थक करते हुए योगी-मोदी सरकार विकास कराने में जुटी है। कोरोना काल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पार्टी क्वारंटीन रहीं। अब दो युवा सिर्फ ट्विटर, ट्विटर खेल रहे हैं। भाजपा सरकार ने एक्सप्रेसवे का जाल बिछाने का काम किया। रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। यह बातें गुरुवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जन विश्वास यात्रा के तहत शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जन विश्वास यात्रा का स्वागत हो रहा है उससे साफ है कि योगी, मोदी सरकार में जनता का विश्वास बढ़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने नदियों को जोड़ने की बात कही थी, मोदी सरकार ने उनके कार्य को पूरा किया है। शिकोहाबाद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर लगाई आर्कचिप्स फैक्टरी से महिलाओं को रोजगार मिलने से आर्थिक स्तर सुधरेगा। प्रदेश में एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली की दूरी घटेगी। यातायात सुलभ होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। फिरोजाबाद के कांच उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब गरीबों को डबल राशन मुहैया करा रही है। संचालन जिला महासचिव सीए अवधेश पाठक ने किया। 

Bjp Jan Vishwas Yatra In Firozabad Up Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Attacks On Bsp Sp And Congress
रामलीला मैदान में भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

किसान, मजदूर, व्यापारी और रेहडी वालों की चिंता की
भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देने के साथ, फुटपाथ पर रोजी-रोटी कमाने वाले, रेहडी, रिक्शा, खोमचे और दिहाड़ी मजदूरों की चिंता की है। गरीबों को पक्के मकान दिए। गैस सिलेंडर दिए महिलाओं के जनधन खातों में 1500 पहुंचाए। कोरोना काल के दौरान मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से 75 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए। चार लाख नौकरियां दीं और एक भी दंगा नहीं हुआ। कोरोना वैक्सीन लगवाई। कोरोना से सावधान रहकर चुनाव में आहुति दें। 

Bjp Jan Vishwas Yatra In Firozabad Up Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Attacks On Bsp Sp And Congress
रामलीला मैदान में उप मुख्यमंत्री को दी गदा - फोटो : अमर उजाला

पहले कांवड़ यात्रा पर बरसते थे पत्थर, अब फूल
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। पहले कांवड़ यात्रा पर पत्थर बरसाते थे, लेकिन अब किसी में हिम्मत नहीं कि वह पत्थर तो दूर, धूल भी नहीं फेंक सकता। योगी सरकार में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Jan Vishwas Yatra In Firozabad Up Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Attacks On Bsp Sp And Congress
जन विश्वास यात्रा के दौरान कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
स्वागत किया

जसराना विधानसभा में जनविश्वास यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा जसराना विधानसभा के कस्बा जसराना के साथ 30 से अधिक गांवों में होते हुए अरांव पहुंची। जहां यात्रा ने रात्रि विश्राम किया। विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी एवं ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी ने सांसद राजवीर सिंह को गदा भेंट कर सम्मान किया।

विज्ञापन
Bjp Jan Vishwas Yatra In Firozabad Up Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Attacks On Bsp Sp And Congress
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का सम्मान करते नेता - फोटो : अमर उजाला

ये रहे मौजूद 
मंच पर सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, डॉ. मुकेश वर्मा, रामगोपाल (पप्पू लोधी), प्रेमपाल धनगर, ई. अतुल प्रताप सिंह, मेयर नूतन राठौर, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, डॉ. रामकैलाश यादव, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, डॉ. एसपी लहरी, लक्ष्मी नारायण यादव, वीरेंद्र सुमन, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिला महासचिव अवधेश पाठक, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, नवीन प्रकाश उपाध्याय, योगेंद्र सिंह बाबा, अवनीश गुप्ता, महेश राजपूत, सतीश यादव, विष्णु सक्सेना, शिव मोहन श्रोति, राजीव गुप्ता, रिंकू शर्मा, ब्रजेश यादव, शेखर अग्रवाल, मोहित अग्रवाल मौजूद रहे।
एटा खौफनाक हत्याकांड का खुलासा: भतीजी के प्रेम संबंधों की भनक लगने पर चाचा ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गए सभी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed