फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: बीजेपी पार्षद के नाम की वॉल पेंटिग्स पर हो गई सफेदी, बच्चा चोर गिरोह से खरीदा था सात माह का शिशु

Thu, 01 Sep 2022 09:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
bjp expelled councilor vinita agarwal from party now bought baby from child lifter gang
पार्षद ने खरीदा था चोरी का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी के मामले में फंसी भाजपा की पार्षद विनीता अग्रवाल को भाजपा से निष्कासन के बाद उनके वार्ड में दीवारों पर की गई पेंटिग्स को बुधवार रात पुतवा दिया गया, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि विनीता अग्रवाल अब भाजपा में नहीं है। वहीं पार्टी विपक्ष के निशाने पर होने के कारण फूंक फूंककर कदम रख रही हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पार्षद के पति पर भी जल्द  कार्रवाई कर सकता है।


थाना दक्षिण के मोहल्ला कटरा पठानान बूरे वाली गली निवासी भाजपा की पार्षद रहीं विनीता अग्रवाल एवं उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को मथुरा जीआरपी व एसओजी की टीम चोरी का बच्चा खरीदने के मामले में पकड़ा था। जीआरपी ने पार्षद व उसके पति सहित आठ लोगों को जेल भेज दिया है। इस प्रकरण के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल करने व दिल्ली विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा भाजपा पर सीधे कटाक्ष किए जाने के बाद पार्टी बचाव की मुद्रा में आ गई है।
bjp expelled councilor vinita agarwal from party now bought baby from child lifter gang
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भाजपा हाईकमान ने पार्षद विनीता अग्रवाल के जेल जाने के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। भाजपा पार्षद एवं उनके पति ने अपने वार्ड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों की दीवारों पर भाजपा के रंग में अपना नाम लिखवाया था। मोहल्ले की दीवारों पर की गई इस पेंटिंग्स को भी बुधवार रात को पुतवा दिया गया। ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि भाजपा से इनका कोई संबंध नहीं है। 
bjp expelled councilor vinita agarwal from party now bought baby from child lifter gang
कृष्ण मुरारी अग्रवाल और विनीता अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
ऐसी ही स्थिति गढ़ैया रोड पर स्पेलर के समीप, पार्षद के घर के पास सहित कई स्थानों पर इस तरह की स्थिति देखने को मिली है। भाजपा हाईकमान पार्षद के बाद उनके पति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की तैयारी में है। ऐसा पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है। स्थानीय इकाई द्वारा पूरी स्थिति से हाई कमान को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp expelled councilor vinita agarwal from party now bought baby from child lifter gang
भाजपा के रंग में रंगी विनीता अग्रवाल के नाम की पेंटिंग्स पर कराई गई सफेदी - फोटो : अमर उजाला

किसने लगवाई सफेदी, कोई नहीं जानता

भाजपा के रंग में रंगी विनीता अग्रवाल के नाम की पेंटिंग्स पर किसने सफेदी कराई, यह कोई नहीं जानता। बृहस्पतिवार को दिनभर वार्ड में इसकी चर्चा हो रही।
विज्ञापन
bjp expelled councilor vinita agarwal from party now bought baby from child lifter gang
firozabad news - फोटो : अमर उजाला
 वार्ड में लोग यही कह रहे थे कि बुधवार देर शाम तक तो ऐसा नहीं था। बृहस्पतिवार सुबह सफेदी मिली। यह किसने किया या कराया, इस बारे में कोई नहीं जानता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed