फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पापा अब तक क्यों नहीं आए?: मां से पूछते मासूम बेटे, इकलाैते भाई की माैत पर बहनों का करुण क्रंदन; रो पड़े लोग

Wed, 23 Sep 2026 10:43 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 10:43 AM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की माैत हो गई। युवकों के शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। इकलाैते भाई के शव को देख बहनों का कलेजा फट पड़ा, तो पिता बेसुध हो गए। दृश्य देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन
Bike crashes into tree and two friends die in Agra
युवक की माैत के बाद परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में निबोहरा और फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले दो दोस्तों की जान चली गई। इनमें से एक युवक अपने माता-पिता का इकलाैता बेटा था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।


हादसा रविवार रात करीब 11:30 बजे थाना डौकी क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर धनगर निवासी गजेंद्र (28) अपने दोस्त फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कुतकपुर गोला निवासी जोगेंद्र उर्फ जुगनू (32) के साथ रविवार शाम कार के टायर डलवाने आगरा गया था। लौटते समय कार जोगेंद्र चला रहा था। डाैकी में टंकी चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई।

 
Bike crashes into tree and two friends die in Agra
मृतक के मासूम बेटे और विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जोगेंद्र कार में फंसा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार का अगला हिस्सा जिस तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, उससे लग रहा है कि कार की रफ्तार सौ किमी. प्रतिघंटा से अधिक रही होगी।

 
Bike crashes into tree and two friends die in Agra
मृतक गजेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेढ़ वर्ष पहले हुई थी गजेंद्र की शादी
परिजन के मुताबिक गजेंद्र की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। खेती करता था। वहीं जोगेंद्र अपने पिता कालीचरन का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि रश्मि और काजल अविवाहित हैं। जोगेंद्र पांच बहनों में दूसरे नंबर का था। जोगेंद्र के दो बेटे गौरव (5) और सुशांत (2) हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike crashes into tree and two friends die in Agra
इकलाैते बेटे की माैत पर पिता हुए बेसुध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौते बेटे जोगेंद्र की मौत से माता-पिता बेसुध
जोगेंद्र पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां किशन देवी बार-बार बेसुध हो रही थीं। महिलाएं पानी डालकर उन्हें होश में ला रही थीं। होश आने पर वह रोते हुए कह रही थीं, अब बुढ़ापा किसके सहारे कटेगा। पिता चरन सिंह भी बेसुध पड़े थे। होश आने पर बार-बार बेटे के बारे में पूछ रहे थे।

 
विज्ञापन
Bike crashes into tree and two friends die in Agra
जोगेंद्र की माैत से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम बेटे कर रहे थे पिता के घर आने इंतजार
जोगेंद्र की मौत से अनजान उसके दोनों मासूम बेटे अपनी मां रामसखी से लिपटकर पूछ रहे थे कि पापा अभी तक घर क्यों नहीं आए। वे यह भी पूछ रहे थे कि घर में सभी लोग क्यों रो रहे हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed