फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रंप का ताजमहल दौरा: खूबसूरत स्मारक के पीछे 'कालिंदी' की कालिख, गंगाजल से कैसे होगी साफ

Fri, 21 Feb 2020 01:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
behind the Taj Mahal shows dirt and garbage in the Yamuna
ताजमहल के पीछे यमुना में मशीन से कराई जा रही गंदगी साफ - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल के दीदार के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कालिंदी (यमुना) में कचरा और कालिख देखने को मिल सकती है। मुख्य गुंबद में शाहजहां मुमताज की कब्रें देखने के बाद ट्रंप जैसे ही यमुना किनारे आएंगे, ताज टैनरी के पास जमा सिल्ट और कचरा नजर आएगा, जो यमुना नदी पर धब्बे की तरह है। 
behind the Taj Mahal shows dirt and garbage in the Yamuna
ताजमहल के पीछे यमुना में जमी सिल्ट - फोटो : Amar Ujala
यमुना नदी में गंगाजल छोड़ने के बाद भी ताजमहल के पास गंदगी दूर नहीं होगी। जलकल विभाग के अफसरों के साथ पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता भी मानते हैं कि गोकुल बैराज में भरे सीवरेज में 950 क्यूसेक गंगाजल मिला देने से गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, वहीं जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स पर यमुना का जलस्तर 480.6 फुट है। 
behind the Taj Mahal shows dirt and garbage in the Yamuna
मुना नदी के किनारे से हटाई जा रही सिल्ट - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरणविद का कहना है कि 950 क्यूसेक पानी आने पर ज्यादा से ज्यादा 6 इंच तक जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे यमुना में गिर रही गंदगी और काले पानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कचरे के कारण यहां पक्षी मंडरा रहे हैं। करीब 140 ट्रॉली सिल्ट हटाने के बाद भी यहां 200 से ज्यादा ट्रॉली कचरा पड़ा हुआ है, जो ताज के गुंबद से सीधे दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
behind the Taj Mahal shows dirt and garbage in the Yamuna
सड़कों पर उफनता रहा सीवर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज क्षेत्र में कोल्हाई में सीवेज पंपिंग स्टेशन है, लेकिन इसकी मशीनें खराब होने के कारण ताजगंज क्षेत्र का पूरा सीवर पूर्वी गेट नाले में पहुंच रहा है। इस नाले में दो एमएलडी पानी पहुंचता है, लेकिन कोल्हाई पंपिग स्टेशन खराब होने के कारण 3.5 से 4 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। नाले किनारे घर और सामुदायिक शौचालय से सीवर सीधा इसी नाले में गिर रहा है। कोल्हाई-पूर्वी गेट नाले में सीवर पहुंचने के कारण ही यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुर्गंध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
behind the Taj Mahal shows dirt and garbage in the Yamuna
आगरा नगर निगम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाराज होने के बाद नगर निगम ने दो दिन से तलीझाड़ सफाई कराने के लिए पोकलेन मशीनें नाले में उतारी, लेकिन दुर्गंध कम नहीं हुई। सेनेटरी इंस्पेक्टर और जेडएसओ ने नाले के किनारे जाकर जानकारी की तो पता चला कि सीवर के कारण दुर्गंध हैं। नगर निगम ने जल निगम और निजी कंपनी वबाग को नोटिस जारी किया है। निगम ने नोटिस में कहा है कि अगर बारिश के पानी के लिए बने ड्रेनेज सिस्टम में सीवर डाला गया तो एफआईआर कराई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed