{"_id":"5f70bc6538eae650d25e570a","slug":"baywala-festival-celebrate-in-dwarkadhish-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द्वारिकाधीश मंदिर में मना ब्यावला महोत्सव, ब्रजवासियों को मिला राजाधिराज का बराती बनने का सौभाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारिकाधीश मंदिर में मना ब्यावला महोत्सव, ब्रजवासियों को मिला राजाधिराज का बराती बनने का सौभाग्य
Mon, 28 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में मनाया गया ब्यावला महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर अधिक मास की एकादशी के पर्व पर रविवार को विवाह के उल्लास में सराबोर था। मंगल गीतों के साथ ब्रजवासियों को राजाधिराज के बराती बनने का सौभाग्य हासिल हुआ। ब्रजवासियों ने भी इस अवसर को आत्मसात कर अद्भुत आनंद की अनुभूति की।
मंदिर श्रीद्वारिकाधीश
- फोटो : अमर उजाला
अधिक माह के मनोरथों के क्रम में रविवार को श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में सुबह राजभोग के दर्शन में छाक का आयोजन हुआ। वहीं शाम को शयन में विवाह उत्सव (ब्यावला) मनाया गया। इस मनोरथ के साक्षी बनकर श्रद्धालु निहाल हो गए।
द्वारिकाधीश मंदिर में विवाह की आकर्षण झांकी
- फोटो : अमर उजाला
राजाधिराज का हीरे-मोतियों से श्रृंगार किया गया। शहनाई और नौवत बजने लगी तो श्रद्धालु भी थिरक उठे। इस दौरान द्वारिकानाथ दूल्हा बने। इस अद्भुत छटा को निहारने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। हर कोई इस पल को आंखों में भरने के लिए आतुर हो उठा। मंदिर में कोविड-19 के नियमों के अनुसार श्रद्घालुओं को प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी वैद्य अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण, ब्रजेश, राजीव मुखिया, सुधीर कुमार, अजय भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के विवाह उत्सव के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। फूलों की महक से मंदिर जगमोहन महक उठा। आकर्षक बिजली की सजावट हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन
मंदिर पहुंची श्रद्घालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को गुलागी गणगौर
द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार सोमवार को अधिक मास के अवसर पर सायंकाल मंदिर में गुलाबी गणगौर का आयोजन किया जाएगा।
द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार सोमवार को अधिक मास के अवसर पर सायंकाल मंदिर में गुलाबी गणगौर का आयोजन किया जाएगा।