फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: बरेली से लापता छात्रा की राजस्थान में हत्या, धर्मशाला में मिला क्षत-विक्षत शव

Mon, 09 Jan 2023 02:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
bareilly girl murdered in rajasthan dead body found in the dharmshala
शोभी देवल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली से लापता छात्रा शोभी देवल की राजस्थान के दौसा जिले में हत्या कर दी गई। उसका शव थाना मेंहदीपुर बालाजी की धर्मशाला में मिला है। हत्यारोपी पति-पत्नी भी पकड़े गए हैं। शोभी बरेली कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। उसके लापता होने के संबंध में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज है। रविवार को उसके परिवार को घटना की जानकारी मिली। 



कोतवाली क्षेत्र के गली नवाबान निवासी रामू देवल की पत्नी आइना देवल ने दो जनवरी को कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी मौसेरी ननद 23 वर्षीय शोभी देवल 31 दिसंबर को नाराज होकर घर से चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शोभी की तलाश शुरू कर दी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। मौसेरे भाई रामू ने दो जनवरी की शाम कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो राजस्थान में भरतपुर के पास लोकेशन मिली।

शनिवार रात मेंहदीपुर बालाजी थाने से आइना देवल के मोबाइल पर कॉल आई। बताया कि शोभी का शव मेंहदीपुर थाना क्षेत्र में मुलखराज धर्मशाला के कमरे में मिला है। उसका शव सड़ने लगा था। गले पर निशान भी थे। रविवार को शोभी के मौसेरे भाई रामू देवल और गौरी देवल मेंहदीपुर बालाजी पहुंच गए।

bareilly girl murdered in rajasthan dead body found in the dharmshala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शोभी की मां की मौत तब हो गई थी जब वह छह माह की थी। इसके बाद से ही शोभी गली नवाबान में मौसी गायत्री देवल के पास रहती थी। कुछ समय बाद शोभी के पिता की भी मौत हो गई थी। शोभी बरेली कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। धर्मशाला में शोभी का शव मिलने के बाद मेंहदीपुर पुलिस बरेली पुलिस के संपर्क में है। 
bareilly girl murdered in rajasthan dead body found in the dharmshala
शोभी देवल के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि शोभी दो जनवरी को एक महिला और एक पुरुष के साथ वहां पहुंची थी। वहां किराये पर कमरा लिया गया। अगले दिन महिला और पुरुष कमरा बंद करके चले गए। कमरे से बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चार जनवरी को कमरे से शोभी का शव बरामद किया। उसका मोबाइल बाद में मिला, उसी से उसकी पहचान हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly girl murdered in rajasthan dead body found in the dharmshala
रोते-बिलखते शोभी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शोभी का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मृतका के परिवार का कहना है कि उन्होंने मीडिया रिपोर्ट में हिरासत में लिए गए लोगों को देखा है। उनमें कोई उनकी पहचान का नहीं है। राजस्थान में उनकी कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। शोभी वहां कैसे पहुंची, इस बारे में वह कुछ नहीं जानते।
विज्ञापन
bareilly girl murdered in rajasthan dead body found in the dharmshala
एसएसपी अखिलेश चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि छात्रा के घर से नाराज होकर ट्रेन से जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस उसे ट्रेस कर रही थी। पता चला है कि छात्रा ट्रेन में किसी दंपती के संपर्क में आई थी जो उसे मेंहदीपुर ले गए। वहीं किसी विवाद में हत्या कर दी। वहां की पुलिस ने घटना का खुलासा भी किया है। बरेली पुलिस परिवार के संपर्क में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed