{"_id":"5f913ccd8ebc3e9b7a5bf8a9","slug":"banke-bihari-temple-news-strike-for-open-gate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर खुलवाने के लिए शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर खुलवाने के लिए शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना
Thu, 22 Oct 2020 01:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
धर्म रक्षा संघ: अनिश्चितकालीन धरना
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट भक्तों को दर्शन कराने के लिए खोले जाने को लेकर व्यापारिक संगठनों ने धरना शुरू कर दिया है। धर्म रक्षा संघ ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
बांकेबिहारी मंदिर पर खड़े भक्त
- फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर से श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन बंद कर दिए गए हैं। इसे लेकर वृंदावन में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मंदिर के निकट व्यापारी धरने पर बैठे, वक्ताओं ने कहा कि अब आंदोलन मंदिर खुलने तक जारी रहेगा।
बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर खड़े मंदिर के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर मंदिर के कर्मचारी खड़े हो गए हैं वहीं रेलिंग को बंद कर दिया है। मंदिर के बाहर दिल्ली और अन्य राज्यों से श्रद्धालु भगवान को प्रणाम करते हुए निकल जाते हैं। बांकेबिहारी मंदिर की गली में बाजार तो खुला हैं लेकिन कोई ग्राहक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के बंद पट आम भक्तों के लिए खुलवाने संबंधी याचिकाएं स्वीकार कर ली गईं, इन पर सुनवाई चार नवंबर को होगी। हालांकि न्यायालय ने मंदिर प्रबंधक के उस आदेश को निरस्त करने से इनकार कर दिया, जिस पर मंदिर बंद कराया गया। इसके चलते श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट फिलहाल श्रद्धालु के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर खुलने के दौरान 17 अक्तूबर को हुई अव्यवस्था के संदर्भ में प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी। इसमें उन्होंने अव्यवस्था के लिए मंदिर सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी को जिम्मेदार बताया। कहा कि सेवायत गोस्वामियों के प्रवेश की व्यवस्था गेट नंबर एक से है, जबकि वह गेट नंबर चार से अपने 20-25 यजमानों को प्रवेश कराने पर अड़े रहे। इससे भीड़ एकत्रित होने पर अव्यवस्था हो गई।