{"_id":"5b67e0a64f1c1be2588b543d","slug":"balkeshwar-mandir-mela-parikrama-in-sawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
Mon, 06 Aug 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
नगर परिक्रमा का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाथों में लोटा, पैरों में घुंघरू और कमर में घंटे बांधे हुए भोले की जय जयकार करते जोशीले नौजवान, बच्चे और बुजुर्गों की कभी न टूटने वाली लंबी श्रृंखला। कुछ ऐसा ही नजारा था रविवार शाम को शहर की सड़कों का। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लगने वाले प्राचीनतम श्री बल्केश्वर महादेव के मेले की पूर्व संध्या पर (रविवार) नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने अपने घर के पास के शिवालय से परिक्रमा प्रारंभ की और पूरी रात नंगे पैर चलते हुए बल्केश्वर महादेव का अभिषेक कर मंदिर की परिक्रमा की।
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
2 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
नगर परिक्रमा की अति प्राचीन परंपरा के पालन में शहरवासी भी जोश में नजर आए। परिक्रमा का शुभारंभ शाम करीब छह बजे से हो गया था, लेकिन परिक्रमा करीब नौ बजे के बाद शबाब पर आई। शहर के अलग-अलग इलाकों से छोटे बच्चे, युवा और बुजुर्ग शिव शंकर के छापे बाली बनियान, लुंगी या हाफ पेंट पहने भोले बाबा की जय जयकार करते हुए बढ़ रहे थे, उनके पैरों में घुंघरू बंधे थे, कई भक्त ऐसे थे, जिनकी कमर में घंटे बंधे थे। उनके हाथ में एक लोटा था। भक्त अपने हाथ में लोटा इसलिए रखते हैं कि मार्ग जो भी प्राचीन मंदिर पड़ता है वहां वे भगवान का अभिषेक करते हैं।
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
3 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
शाम को परिक्रमा प्रारंभ हुई, तब युवाओं की टोली थी। एक टोली में कहीं पांच लोग थे तो कहीं 10-15 लोग, लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ती गई पक्रिमार्थियों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। एक वक्त ऐसा आया, जब शहर की सड़कों को भक्ति और आस्था का अथाह सागर हिलोरे मारने लगा। सड़कों पर ऐसी मानव श्रृंखला, जो टूटने का नाम नहीं ले रही थी। रात करीब 10.30 से सुबह करीब 4.30 बजे तक भक्तों की जबरदस्त भीड़ थी। सभी तेज कदमों से आगे बढ़ रहे थे। सभी को अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी थी। भगवान बल्केश्वर नाथ का अभिषेक करने के बाद ही उन्होंने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
4 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
नगर परिक्रमा पर निकले भक्तों ने सबसे पहले बल्केश्वर, उसके बाद श्री मन:कामेश्वर महादेव मंदिर होते हुए शहर के दूसरे कौने पर स्थित श्री राजेश्वर महादेव का अभिषेक किया और उसके बाद लौटकर श्री रावली महादेव, शाहगंज में पृथ्वीनाथ महादेव का दर्शन और अभिषेक किया इसके बाद भक्त बोदला होते हुए कैलाश महादेव में अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
5 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
शिव भक्त जंगल के रास्ते होते हुए वनखंडी महादेव के दर्शन करते हुए बल्केश्वर पहुंचे। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पट सुबह चार बजे खुल गए। मंगला आरती सुबह साढ़े पांच बजे शुरु हुई। इसके बाद नगर परिक्रमा कर आए भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। फूल बंगला शाम सात बजे सजेगा। रात 10 बजे महाआरती होगी। बाबा के मुकुट श्रृंगार के दर्शन रात 12 बजे तक होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।