बैडमिंटन कोर्ट में दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों को हरा लाखों खेल प्रेमियों को दीवाना बना देनी वाली देश की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ताजमहल की दीवानी हो गईं। उनकी दीवानगी इस कदर थी कि दो घंटे तक संगमरमरी इमारत की खूबसूरती निहारने के बाद जब लौटने लगीं, तो उन्होंने तीन-चार बार मोहब्बत की इस खूबसूरत निशानी को मुड़कर देखा। सुर्ख गुलाबी सूट में खिलखिलाता चेहरा लिए साइना की पहली नजर जब ताज पर पड़ी, तो उनके मुंह से पहले दो शब्द निकले...वाह! ताज।
{"_id":"60d1682e8ebc3e09cd5c90ef","slug":"badminton-player-saina-nehwal-visits-taj-mahal-with-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की दीवानी हुईं साइना नेहवाल: 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार कर बोलीं... वाह ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की दीवानी हुईं साइना नेहवाल: 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार कर बोलीं... वाह ताज
Tue, 22 Jun 2021 10:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर पति के साथ फोटो खिंचातीं साइना नेहवाल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में साइना नेहवाल और पी. कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
डायना सीट पर पति के साथ जीवन की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए साइना नेहवाल ने फोटो सेशन कराया और यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। बैडमिंटन कोर्ट में आक्रामक दिखने वाली साइना रोमांटिक मूड में दिखीं। पति के साथ कई बार रोमांटिक मूड में सेल्फी को भी उन्होंने अपने जीवन की यादों के सफरनामे में कैद किया। लगभग दस बजे ताजमहल देखने के बाद साइना वहां से रवाना हो गईं।
ताजमहल पर फोटो खिंचाने के दौरान साइना नेहवाल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने पहुंचीं साइना को लेकर उनके कई प्रशंसकों में जबरदस्त क्रेज रहा। दिल्ली से ताजमहल देखने पहुंची सविता कुमारी ने जब उन्हें दूर से पहचाना। तपाक से उनके मुंह से निकला, ओह...शी इज साइना। सविता ने साथ में सेल्फी लेने के लिए बात की, तो साइना ने मुस्कुरा कर सादगी के साथ सहमति दे दी। सविता का कहना था कि उनके जीवन में यह पल इसलिए यादगार हो गया क्योंकि ताजमहल में सेलेब्रिटी के साथ फोटो लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल पर पति के साथ तस्वीरें खिंचवातीं साइना
- फोटो : अमर उजाला
मुसम्मल बुर्ज का इतिहास सुन हुईं भावुक
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल का इतिहास बताने वाले गाइड नितिन सिंह ने साइना को ताजमहल घुमाया। नितिन का कहना था कि साइना और उनके पति पी कश्यप ताजमहल और आगरा किला के बीच का कनेक्शन जानने को लेकर काफी उत्सुक थे। उन्होंने बताया कि साइना कुछ पलों के लिए काफी भावुक दिखीं जब उन्हें यह बताया गया कि आगरा किला के मुसम्मल बुर्ज से शाहजहां ताजमहल का दीदार कर मुमताज की यादों में खो जाते थे।
विज्ञापन
ताजमहल का दीदार करने पहुंची साइना नेहवाल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किला भी देखा
ताजमहल देखने के बाद साइना सीधे आगरा किला पहुंचीं। साढ़े दस बजे उन्होंने किले में प्रवेश किया। लगभग एक घंटा यहां रहने के बाद वह सीधे होटल अमर विलास पहुंची। बाद में उन्होंने महताब बाग और एत्माद्दौला का भी भ्रमण किया।
ताजमहल देखने के बाद साइना सीधे आगरा किला पहुंचीं। साढ़े दस बजे उन्होंने किले में प्रवेश किया। लगभग एक घंटा यहां रहने के बाद वह सीधे होटल अमर विलास पहुंची। बाद में उन्होंने महताब बाग और एत्माद्दौला का भी भ्रमण किया।