फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में अंधेरगर्दी: ऐसे बनती हैं घटिया सड़कें, ये पांच तस्वीरें देख कर रह जाएंगे हैरान

Tue, 20 Sep 2022 10:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Asphalt-ballast laid to build a road in water filled with potholes due to rain in agra
गड्ढों में भरा पानी, उस पर बिछाई डामर-गिट्टी। - फोटो : जावेद अली

सड़क बनी नहीं कि उखड़ गई। देखने वाला कोई नहीं है। सवाल तो बाद में उठते हैं, कि सड़क बनाने में घटिया सामिग्री का प्रयोग किया गया। ऐसी ही एक करतूत अमर उजाला फोटो जर्नलिस्ट के कैमरे में कैद हुईं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आगरा में झमाझम बारिश के बाद जिस तरह सड़क बनाई जा रही थी, वो कितने दिन चलेगी ये शायद ये पांच तस्वीरें बयां कर देंगी। 

ताजनगरी आगरा में जनकपुरी आयोजन से पहले आनन-फानन में सड़क निर्माण का काम निपटाने के चक्कर में नगर निगम ने बारिश में जिन जगहों पर जलभराव हुआ, वहां भी डामर और गिट्टियां डालकर सड़क का निर्माण कर दिया। हैरतअंगेज पहलू ये है कि शहर में सड़कों के निर्माण के सवाल पर नगर आयुक्त स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक बारिश पूरी तरह से बंद नहीं होती, तब तक सड़कों का निर्माण नहीं होगा, इसके बाद भी लापरवाही हावी है।

Asphalt-ballast laid to build a road in water filled with potholes due to rain in agra
गड्ढों में भरा पानी, उस पर बिछाई डामर-गिट्टी। - फोटो : जावेद अली
मंगलवार को पूरे दिन बारिश के दौरान ही जलभराव वाली जगहों पर डामर गिट्टी डालकर सड़क निर्माण की औपचारिकता पूरी कर दी गई।
Asphalt-ballast laid to build a road in water filled with potholes due to rain in agra
गड्ढों में भरा पानी, उस पर बिछाई डामर-गिट्टी। - फोटो : जावेद अली
 नगर निगम 3.50 करोड़ रुपये की लागत से जनकपुरी महोत्सव में निर्माण कार्य करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asphalt-ballast laid to build a road in water filled with potholes due to rain in agra
गड्ढों में भरा पानी, उस पर बिछाई डामर-गिट्टी। - फोटो : जावेद अली
खंदारी रोड पर मंगलवार की दोपहर तेज बारिश में बनाई जा रही सड़क निर्माण की पोल खोलते हुए अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट जावेद अली ने अपने कैमरे में कैद किया। 
विज्ञापन
Asphalt-ballast laid to build a road in water filled with potholes due to rain in agra
गड्ढों में भरा पानी, उस पर बिछाई डामर-गिट्टी। - फोटो : जावेद अली
मेयर नवीन जैन ने बताया कि सड़क की सतह अगर गीली भी है तो डामर की लेयर नहीं डालनी चाहिए। जिस ठेकेदार ने पानी में सड़क बनाई है, उसे उखड़वा कर दोबारा निर्माण कराया जाएगा। गीली सतह पर डामर से बनी सड़क टिकेगी ही नहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed