फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में सेना भर्ती: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में दिख रहा गजब का उत्साह, सड़क पर गुजारी रात, नहीं कोई परवाह

Tue, 20 Sep 2022 09:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Army Bharti agra great enthusiasm among the youth to become Agniveer
भर्ती स्थल के बाहर बैठे युवा - फोटो : अमर उजाला

आगरा में 21 दिवसीय सेना भर्ती मंगलवार को सिकंदरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज पर शुरू हो गई। अग्निपथ सेना भर्ती में आगरा समेत 12 जिलों मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस और कासगंज के युवा शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 1,75,219 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन कासगंज और ललितपुर जिले के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाई। तो वहीं अब ललितपुर और झांसी के युवाओं की बारी है।


सड़क पर गुजारी रात

सोमवार सुबह से ही ललितपुर के युवाओं का आना शुरू हो गया था। ललितपुर के बरोंदा के सुरेंद्र, सेहत यादव, अनिल यादव, इंद्रजीत सिंह, आनंद ने बताया कि वह सोमवार रात को भर्ती में नहीं जा सके। इस पर मंगलवार को इंतजार कर रहे थे। रात में उनका नंबर आना था। रात सड़क पर सोकर गुजारी, जबकि दिन में कभी दीवार पर बैठे रहे तो कभी सड़क पर टहलते रहे। दिन में बारिश से बचने के लिए जगह नहीं मिली।

Army Bharti agra great enthusiasm among the youth to become Agniveer
बस से भर्ती स्थल पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज ने दी सहूलियत

सेना के भर्ती स्थल तक रोडवेज की ओर से बस भी चलाई जा रही हैं। इससे भर्ती में आने वाले युवकों को सहूलियत मिल रही है। वह सीधे भर्ती स्थल पर पहुंच रहे हैं।
Army Bharti agra great enthusiasm among the youth to become Agniveer
झमाझम बारिश से भर गया पानी - फोटो : अमर उजाला

बारिश से भर गया पानी

भर्ती स्थल के बाहर बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया। इससे बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ढाबों में बैठकर खुद को भीगने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Army Bharti agra great enthusiasm among the youth to become Agniveer
बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर ही बैठ गए

भर्ती स्थल के बाहर युवाओं के बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इस पर बड़ी संख्या में युवक सड़क पर ही बैठकर अपने दस्तावेज चेक कर रहे हैं, वहीं खाना भी खा रहे हैं।
विज्ञापन
Army Bharti agra great enthusiasm among the youth to become Agniveer
ऑटो - फोटो : अमर उजाला

मनमाना किराया वसूल रहे ऑटो

जो युवा बस स्टैंड से आ रहे हैं, उन्हें ऑटो लेकर आ रहे हैं। वह मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। आईएसबीटी से आने वालों से 50 रुपये तक ले रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed