{"_id":"633079084865d139b9551dda","slug":"army-recruitment-in-agra-6172-youths-ran-agniveer-army-rally-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के युवाओं ने दिखाया दम, लंबी कूद से दौड़ तक बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के युवाओं ने दिखाया दम, लंबी कूद से दौड़ तक बहाया पसीना
Sun, 25 Sep 2022 09:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी आगरा में चार दिन से जारी बारिश का सिलसिला थमा तो रविवार को सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं ने लंबी कूद से लेकर दौड़ तक खूब पसीना बहाया। फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के 8330 युवाओं ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया। 6172 शामिल हुए। सोमवार को आगरा की बाह और फिरोजाबाद की टूंडला तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
बाह के युवाओं की बारी
देश की सेवा में जिले में सबसे ज्यादा जवान देने वाली बाह तहसील के युवाओं की सोमवार को भर्ती होगी। रविवार शाम से ही युवाओं का सेना भर्ती स्थल पहुंचना शुरू हो गया है। फिरोजाबाद की टूंडला तहसील क्षेत्र के युवा भी सोमवार को भर्ती में शामिल होंगे। भर्ती स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं।
देश की सेवा में जिले में सबसे ज्यादा जवान देने वाली बाह तहसील के युवाओं की सोमवार को भर्ती होगी। रविवार शाम से ही युवाओं का सेना भर्ती स्थल पहुंचना शुरू हो गया है। फिरोजाबाद की टूंडला तहसील क्षेत्र के युवा भी सोमवार को भर्ती में शामिल होंगे। भर्ती स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं।
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
इन जिलों की हो रही भर्ती
आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, जालौद, इटावा, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच
- फोटो : अमर उजाला
ये दस्तावेज ले जाएं साथ
मैट्रिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, संबंध प्रमाण पत्र, खेद कूद प्रमाण पत्र, बैंक खाता, आधार कार्ड, पेन कार्ड के अलावा ब 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र व शपथ पत्र सभी दस्तावेज तीन छाया प्रतियों में ले जाने हैं। इनके अलावा 20 पासपोर्ट साइज के फोटो साथ ले जाएं।
विज्ञापन
दौड़ लगाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
अग्निवीर भर्ती के लिए 12 जिलों के तकरीबन 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में परिजन भी आ रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर रास्ता अवरुद्ध न हो इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।