{"_id":"5de601398ebc3e54d97984e7","slug":"anti-romeo-squad-reality-check-in-agra-security-of-girl-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कैसी महिला सुरक्षाः साहब! लापता है आपकी एंटी रोमियो स्क्वैड, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी महिला सुरक्षाः साहब! लापता है आपकी एंटी रोमियो स्क्वैड, देखें तस्वीरें
Tue, 03 Dec 2019 12:09 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
सेंट जोंस कॉलेज के बाहर से नदारद एंटी रोमियो स्क्वैड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वैड बनाए गए हैं। हर थाना क्षेत्र में स्क्वैड के प्वाइंट बनाकर ड्यूटी लगाई गई। मगर, यह स्क्वैड खानापूर्ति बनकर ही रह गया है। स्कूल-कॉलेज ही नहीं, भीड़भाड़ वाले बाजार और पार्क तक के पास पुलिस नजर नहीं आ रही है। ऐसे में महिला सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम ने दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक स्क्वैड की हकीकत की पड़ताल की तो सच सामने आया। हैदराबाद में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के बाद भी यह हाल है।
आगरा कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
स्थान : आगरा कॉलेज, समय : दोपहर दो बजे: कॉलेज के गेट से निकलकर छात्राएं राजामंडी की ओर जा रही थीं। यहां पर छात्राओं के अलावा लोग भी निकलकर जा रहे हैं। मगर, कॉलेज के गेट पर ही नहीं, आसपास भी कोई पुलिसकर्मी नहीं है।
पालीवाल पार्क
- फोटो : अमर उजाला
स्थान : पालीवाल पार्क, समय : दोपहर दो बजे: पालीवाल पार्क में स्कूल छात्राएं सहित लोग निकलकर जा रहे हैं। पार्क के पास ही पुलिस चौकी बनी हैं। इसके पास ही बैरियर भी लगाया गया है, लेकिन कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। चेकिंग तक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमला नगर मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
स्थान : कमला नगर मार्केट समय : शाम 5:00 बजे: कमला नगर मार्केट में दुकानों पर भीड़भाड़ है। महिलाएं और युवतियां भी खरीदारी करने और करकेजा रही हैं। मगर, एंटी रोमियो दल यहां भी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वैड पर छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मुझे सेंट जोंस कॉलेज में पढ़ाई करते हुए तीन साल हो गए, लेकिन आज तक एंटी रोमियो स्क्वैड के बारे में नहीं सुना। - प्रिया शर्मा, छात्रा, सेंट जोंस कॉलेज, कॉलेज के बाहर कभी एंटी रोमियो स्क्वैड को नहीं देखा है। इस बारे में किसी ने बताया भी नहीं है। हम घर भी जाते हैं, तब भी स्क्वैड
नजर नहीं आता है। - गुंजन सिंह, छात्रा, सेंट जोंस कॉलेज, कॉलेज तो दूर की बात है, घर और रास्ते में भी कभी महिला पुलिसकर्मियों का दल नहीं देखा है। पता नहीं जरूरत पड़ने पर किससे शिकायत करेंगे। - लहर श्रीवास्तव, छात्रा, सेंट जोंस कॉलेज, मैं नगला पदी से आती हूं। सुनसान जगहें मिलती हैं तो एमजी रोड के कई चौराहे भी रास्ते में हैं। मगर, इन चौराहों पर कभी स्क्वैड को नहीं देखा। सुनसान रास्तों में डर लगता है - अंजलि, छात्रा, आगरा कॉलेज, घर जाते समय कई बार सुनसान रास्तों से भी निकलकर जाना पड़ता है। पुलिस गश्त करती रहेगी तो सुरक्षा का अहसास होगा, लेकिन
पुलिस नजर नहीं आती। - ज्योति, छात्रा, आगरा कॉलेज