फतेहाबाद रोड पर संचालित 18 स्पा सेंटर के संचालकों को पुलिस ढूंढ नहीं पा रही है। वह दुकान बंद करके फरार हो गए हैं। इनको पुलिस की ओर से नोटिस दिया जाना है। पुलिस का कहना है कि दुकान मालिकों से स्पा संचालकों के पते की जानकारी ली जा रही है।
2 of 7
पुलिस के छापे के बाद बंद स्पा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित चार स्पा सेंटर में छापा मारा था। यहां देह व्यापार पकड़ा गया था। 19 युवती और छह ग्राहक भी पकड़े गए थे। उन्हें जेल भेजा गया था। पुलिस ने चार दिन तक स्पा सेंटरों की चेकिंग की थी। इसमें सामने आया कि स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के चल रहे थे।
3 of 7
स्पा सेंटर पर पहुंची आयुष विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई के डर से स्पा सेंटर बंद हो गए हैं। इस पर पुलिस ने संचालकों को नोटिस देने की तैयारी की। ऐसे 28 स्पा सेंटर चिह्नित किए गए। सभी को पांच-पांच लाख रुपये से पाबंद किया जाना था। अगर, सेंटर में कभी किसी तरह की अनैतिक गतिविधि मिलेगी तो रकम की वसूली की जाएगी। मगर, पुलिस को दस ही संचालक मिल सके। बाकी 18 संचालकों के पते नहीं मिल पाए।
4 of 7
स्पा सेंटर से पकड़ी गईं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि स्पा संचालकों के बारे में दुकान मालिक से जानकारी मांगी गई है। दुकान किराये पर लेने के दौरान आईडी और पता का प्रमाण पत्र दिया गया होगा। इसकी जानकारी मिलते ही नोटिस भिजवा दिए जाएंगे।
5 of 7
टीडीआई में बंद पड़ा स्पा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित रिलेक्स स्पा का मालिक वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने देह व्यापार से जुड़े चार और स्पा संचालकों के नाम लिए हैं। इसके बारे में पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि विगत माह 18 नवंबर की शाम को पुलिस और प्रशासन की टीम ने देह व्यापार की सूचना पर फतेहाबाद रोड स्थित अफरोज के दो स्पा फ्रीडम स्पा, वीरेंद्र उर्फ वीरू उर्फ नेता का रिलेक्स स्पा और सचिन का रिवल स्पा पर छापा मारा था।