फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another death due to fever village Karimganj of mainpuri

मैनपुरी: करीमगंज में नहीं थम रहा बुखार का कहर, नौवीं मौत, 100 से ज्यादा लोग बीमार

Sun, 20 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Another death due to fever village Karimganj of mainpuri
बुखार से पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के गांव करीमगंज में बुखार का कहर थम नहीं रहा। शनिवार को गांव के एक युवक की मौत हो गई। परिजन छिबरामऊ में उसका उपचार करवा रहे थे। गांव में अब तक बुखार से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। यहां परिषदीय विद्यालय में संचालित अस्थाई अस्पताल में शनिवार को 101 मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही 35 मरीजों को भर्ती भी किया गया।

विज्ञापन


करीमगंज गांव निवासी कालीचरन के 35 वर्षीय पुत्र नंदराम को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज कन्नौज के छिबरामऊ कस्बे में एक चिकित्सक के यहां करा रहे थे। शनिवार सुबह नंदराम की मौत हो गई। गांव में 15 दिन के भीतर बुखार से यह नौवीं मौत हैं। साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका गांधी को भेजी मैनपुरी के करीमगंज की रिपोर्ट, ऐसे हैं हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को यहां संचालित अस्थाई अस्पताल में 101 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। 35 को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया। एक महिला को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.पपेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति अब सुधर रही है। धीरे-धीरे चीजें नियंत्रण में आ रहीं हैं।  

बिजली कटौती से परेशान हो रहे मरीज 

करीमगंज में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। यहां अस्थाई शिविर में मरीजों का 24 घंटे उपचार चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे मरीजों के साथ ही यहां तैनात डॉक्टरों की टीम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

शनिवार को भी नहीं आई डेंगू की रिपोर्ट

करीमगंज से 17 सितंबर को 49 मरीजों के नमूने लेकर डेंगू जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया था। यहां से  नमूने वापस किए जाने के बाद इन्हें 18 सितंबर लखनऊ भेजा गया। शनिवार तक लखनऊ से भी इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। शनिवार को शिविर से 26 लोगों के डेंगू जांच के लिए नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब समय से रिपोर्ट ही नहीं मिलेगी तो डॉक्टर इलाज कैसे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed