फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का बहिष्कार करने का एलान, माता सीता और द्रौपदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

Thu, 20 Oct 2022 08:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
Announcement to boycott Anirudh Acharya Over Objectionable Remarks In Vrindavan Mathura
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला
माता सीता और द्रौपदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के पवन शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। तो वहीं अब महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने कहा कि भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य ने माता सीता और द्रौपदी के खिलाफ जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वह निश्चित रूप से निंदनीय, भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। भागवत पीठ का अपमान करने वाले भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य का बहिष्कार करना चाहिए।

ये बोले प्रदेश प्रवक्ता  

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने कहा कि निश्चित रूप से हिंदू संगठनों, वास्तविक संतों, महंतों, धर्माचार्य का सम्मान हुआ है। ऐसे लोगों को भागवत पीठ का अपमान करने और पीठ पर बैठने का अधिकार नहीं है। 

ये भी पढ़ें-  Mathura: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, माता सीता और द्रौपदी पर की थी अभद्र टिप्पणी
 
Announcement to boycott Anirudh Acharya Over Objectionable Remarks In Vrindavan Mathura
अनिरुद्धाचार्य का आश्रम - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं अखिल भारत हिंदू महासभा ने ऐसे समस्त भागवत प्रवक्ताओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, जो व्यास पीठ पर बैठकर गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। 
 
Announcement to boycott Anirudh Acharya Over Objectionable Remarks In Vrindavan Mathura
अनिरुद्धाचार्य का आश्रम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा व्यासपीठ और भागवत जी का सम्मान करना सर्वोपरि है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ स्वयं कार्रवाई करें। विरोध जताने वालों में दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव संजय पाराशर, जिलाध्यक्ष छाया गौतम, युवा जिला अध्यक्ष विजय पाल सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Announcement to boycott Anirudh Acharya Over Objectionable Remarks In Vrindavan Mathura
भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला
बता दें बीते एक वर्ष के अंतराल में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कई विवादित टिप्पणी की हैं। पिछले दिनों उन्होंने महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद वृंदावन में एक समारोह के मंच से श्रीमद्भागवत में राधा नाम है या नहीं, इसे लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Announcement to boycott Anirudh Acharya Over Objectionable Remarks In Vrindavan Mathura
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
 यह विवाद अभी थमा नहीं था कि अब माता सीता और द्रौपदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कथावाचक का विरोध तेज हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed