फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवानी में वकीलों का विरोध: तीन अधिवक्ताओं को जेल भेजे जाने से आक्रोश, पुलिस से नोकझोंक, छावनी बना रहा परिसर

Thu, 07 Jul 2022 09:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 09:51 PM IST
सार

वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मोबाइल से पुलिस फोटोग्राफी कर रही थी, जिससे अधिवक्ताओं में गुस्सा फैल गया। पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। 

विज्ञापन
Anger over three advocates being sent to jail clashes with police in agra crime news
दीवानी में वकीलों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
आगरा दीवानी के तीन अधिवक्ताओं को एक मामले में जेल भेजे जाने से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को दीवानी में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिला जज की कोर्ट के पीछे धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि तीनों अधिवक्ताओं को गलत आरोप लगाते हुए जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। तभी मोबाइल से पुलिस के फोटोग्राफी करने से अधिवक्ताओं में गुस्सा फैल गया। पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्य नारायण के आश्वासन के बाद अधिवक्ता मान गए। थाना हरीपर्वत पुलिस ने बुधवार को खंदौली की रहने वाली अंजली नामक युवती को गिरफ्तार किया था। उसके साथ ही तीन अधिवक्ता जितेंद्र राजपूत, निशांत कुमार प्रजापति और शेखर प्रताप सिंह को जेल भेजा था। आरोप था कि अंजली ने दुष्कर्म का गलत आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


 
Anger over three advocates being sent to jail clashes with police in agra crime news
पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
बाद में अधिवक्ताओं से सांठगांठ करके पांच लाख रुपये की वसूली की गई। मुकदमे में दो अधिवक्ता फरार भी दिखाए गए हैं। अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे और जेल भेजे जाने से विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया था। सुबह तकरीबन 11 बजे अधिवक्ता दीवानी में इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने जुलूस निकाला। 
 
Anger over three advocates being sent to jail clashes with police in agra crime news
आक्रोशित अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को लेकर पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। चारों गेट पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। जुलूस के बाद अधिवक्ता जिला जज कोर्ट के पीछे पहुंचे। वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां पर आकर कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो ले रहे थे। यह देखकर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। सभी की मांग थी कि जेल भेजे गए अधिवक्ताओं को रिहा किया जाए। उनके ऊपर दर्ज मुकदमा खारिज किया जाए। प्रदर्शन में चौधरी अजय सिंह, अरुण सोलंकी, मुकेश शर्मा, प्रवीण कुमार पाराशर, कृपाल सिंह वर्मा, सुरेंद्र कुमार पप्प, चौधरी हरदयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anger over three advocates being sent to jail clashes with police in agra crime news
पुलिस फोर्स के साथ दीवानी में गश्त करते एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
ये है अधिवक्ताओं की मांगें
- प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भविष्य में पुलिस किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ यदि मुकदमा पंजीकृत करती है तो उससे पूर्व बार एसोसिएशन को अवगत कराया जाए।
- पुलिस कार्रवाई को लेकर घटना से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को अवगत कराए जाने का निर्णय लिया गया
विज्ञापन
Anger over three advocates being sent to jail clashes with police in agra crime news
नारेबाजी करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता चौधरी अजय सिंह, संचालन जितेंद्र चौहान ने किया। मुख्य रूप से अरुण सोलंकी, वीरेंद्र फौजदार, अनिल तिवारी, अनूप सिंह, नेहा गुप्ता, गिर्राज रावत, मुकेश शर्मा, फूल सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, अमर सिंह कमल, जसवंत सिंह राणा, विक्त्रस्म राणा, गिर्राज रावत, सत्येंद्र कुमार यादव आदि रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मोबाइल से पुलिस फोटोग्राफी कर रही थी, जिससे अधिवक्ताओं में गुस्सा फैल गया। पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed