फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

Tue, 16 Oct 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 16 Oct 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Hamrahi Scholarship Given To students in agra
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
आगरा में समाचार पत्र विक्रेताओं के मेधावी बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की छात्रवृत्त्ति योजना हमराही के विजेताओं को सोमवार को चेक वितरित किए गए। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्हें सम्मानित होते देख उनके माता-पिता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

Amar Ujala Hamrahi Scholarship Given To students in agra
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
विजेता छात्र-छात्राओं का कहना था कि उन्होंने जो सपने देखे हैं, अब लग रहा है कि वे अवश्य पूरे होंगे, कोई बाधा बीच में नहीं आएगी, हमें हमराही योजना से नया हौसला मिला है। समारोह में समाचार पत्र वितरक और अभिकर्ता बंधु ने भी हमराही के बारे में अनुभव साझा किए। 

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

Amar Ujala Hamrahi Scholarship Given To students in agra
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि यह छात्रवृत्त्ति योजना हमारे बच्चों को पढ़ाई में और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित कर रही  है। प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को 10-10 हजार के चेक दिए गए। छात्रवृत्ति परीक्षा दो सितंबर को आयोजित की गई थी। इसमें 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें से छात्रवृत्ति के लिए नौ का चयन किया गया है। इन्हें ही 10-10 हजार के चेक दिए गए। चार विद्यार्थी 10वीं और पांच 12वीं के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

Amar Ujala Hamrahi Scholarship Given To students in agra
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल 
आगरा के कालिंदी विहार निवासी समाचार पत्र वितरक घनश्याम प्रजापति के पुत्र अभिषेक, मथुरा के छत्ता बाजार के गोवर्धन नाथ शर्मा के पुत्र अभिषेक  शर्मा, एटा के अरुना नगर के प्रवीन उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय और आगरा के खेरिया मोड़ निवासी केसी अग्रवाल के पुत्र जतिन अग्रवाल। 
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला बना मेधावियों के सपनों का 'हमराही', छात्रवृत्ति के चेक पाकर खिले चेहरे

Amar Ujala Hamrahi Scholarship Given To students in agra
मेधावियों को मिली हमराही छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट -
आगरा के फाउंड्री नगर निवासी निन्नू सिसौदिया के पुत्र उमेश सिसौदिया, सतीश अग्रवाल के आशीष अग्रवाल, आगरा के मंडी समिति के मुकेश चंद गर्ग की पुत्री तन्नू, नई बस्ती मैनपुरी के उमाकांत मिश्रा के पुत्र शुभम और नूरी गेट के गोपाल दास गुप्ता की पुत्री निशि गुप्ता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed