फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Singh News: अमर सिंह ने सीकरी की सियासी जमीन पर उतार दिए थे 'सितारे', यादगार बना वो चुनाव

Sun, 02 Aug 2020 12:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh Death News: Many Bollywood Stars Campaigning For Amar Singh in Election 2014
अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर ने किया था अमर सिंह के लिए चुनाव प्रचार (फाइल)
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह वर्ष 2014 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके समर्थन में प्रचार करने के लिए सीकरी की सियासी जमीन पर कई फिल्मी सितारे उतरे थे, जिससे चुनाव सुर्खियों में रहा था। शनिवार को अमर सिंह के निधन की खबर मिली तो उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। 
Amar Singh Death News: Many Bollywood Stars Campaigning For Amar Singh in Election 2014
वर्ष 2014 की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बाह में यमुना, चंबल, उटंगन के बीहड़ के गांवों की महिलाएं उनके प्रचार में फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और जयाप्रदा को करीब से देखकर चहक उठी थीं। असरानी ने शोले के डायलॉग हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं... से भी खूब हंसाया था। 
Amar Singh Death News: Many Bollywood Stars Campaigning For Amar Singh in Election 2014
अमर सिंह और जया प्रदा (फाइल)

अमर सिंह ने चुनाव अभियान की शुरूआत बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर में मत्था टेककर की थी। दुनिया से रुखसत हुए अमर सिंह से जुड़ी यादों को ताजा कर बाह की माया देवी, संगीता, सुमन, आरती, खुशबू, रेखा, राखी, रानी, प्रियंका, पूजा आदि ने बताया कि पर्दे पर दिखने वाली अभिनेत्रियों को चुनाव में करीब से उनके प्रचार में ही देखने का मौका मिला था।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Singh Death News: Many Bollywood Stars Campaigning For Amar Singh in Election 2014
अमर सिंह और जया प्रदा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
श्रीदेवी, बोनी कपूर, जया प्रदा, डिंपल कपाड़िया, महिमा चौधरी, जीनत अमान, असरानी, रजा मुराद वोट मांगने के लिए आए थे। रोज किसी न किसी फिल्मी सितारे का रोड शो होता था। अमर सिंह के चुनाव की कमान संभालने वाले अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि चुनाव बेहद रोचक था। अमर सिंह ने नारा दिया था कि जीत गए तो सीकरी में किसी नौजवान को बेरोजगार नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
Amar Singh Death News: Many Bollywood Stars Campaigning For Amar Singh in Election 2014
अमर सिंह और जया प्रदा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह के निधन पर रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, पूर्व प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने दुख जताया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed