फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा की नमाज: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, अमन चैन की मांगी दुआ

Fri, 31 May 2019 05:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
alvida juma namaz in mosques of agra
जुमा अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : अमर उजाला
माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज की मस्जिदों में अल्लाह की इबादत में हजारों रोजेदारों के सिर झुके और मुल्क की बेहतरी के लिए दुआ मांगी। अलविदा की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 
alvida juma namaz in mosques of agra
फिरोजाबाद में जामा मस्जिद के बाहर बैठे नमाजी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में सुबह से ही अलविदा जुमा की तैयारी शुरू हो गई। शाही जामा मस्जिद को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दोपहर को पुरुषों ने मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। ताजमहल स्थित मस्जिद में भी रोजेदारों ने नमाज पढ़ी। नए कुर्ता पायजामा पहनकर छोटे छोटे बच्चे भी जुमा अलविदा की नमाज में शामिल हुए। 
alvida juma namaz in mosques of agra
फतेहाबाद की जामा मस्जिद में नमाजी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में हजरत सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में बुधवार की शाम हुए बवाल के मद्देनजर जुमा अलविदा की नमाज के दौरान सुरक्षा चाक चौबद रही। हजरत सलीम चिश्ती की शाही जामा मस्जिद में सैकड़ों नमाजियों ने नमाज पढ़ी। कस्बा व देहात की अन्य मस्जिदों में भी जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
alvida juma namaz in mosques of agra
जुमा अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : अमर उजाला
अलविदा का अर्थ है किसी चीज का जाना या रुखसत होना। रमजान के सबसे आखिरी जुमे को अलविदा के नाम से पुकारा जाता है, चूंकि उसके बाद कोई जुमा नहीं आता और सीधे ईद आती है। इसलिए आखिरी जुमे को पढ़ी जाने वाली नमाज अलविदा की नमाज कहलाती है। 
विज्ञापन
alvida juma namaz in mosques of agra
जुमा अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो इस्लाम में हर जुमा की अहमियत है, पर रमजान का आखिरी जुमा होने के चलते यह खास हो जाता है। जुमा अलविदा की नमाज के साथ ही ईद का इंतजार बेकरारी में बदल गया। ईद के अवसर पर बाजार भी गुलजार हो गए हैं। मुस्लिम समाज के लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed