फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: रोड कटिंग पर अफसर बेबस, 80 करोड़ की सड़कें इस तरह हुईं बर्बाद

Fri, 02 Sep 2022 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
All permissions are canceled in monsoon yet the roads are being excavated in agra news
सड़क खोदती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सड़कों की खुदाई की एक भी अनुमति नगर निगम ने जारी नहीं की है, लेकिन शहर के चारों कोनों में हर प्रमुख सड़क की खुदाई जारी है। गैस पाइपलाइन, फाइबर केबल, ग्रीन गैस, बिजली, पानी, सीवर और टेली कम्यूनिकेशन की लाइनें बिछाने के लिए लगातार खुदाई की जा रही है। 

दिन में खुदाई, रात में बिछा रहे पाइप

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार पुलिस चौकी से 33 केवी बिजलीघर की ओर जाने वाली सड़क पर ग्रीन गैस कंपनी पाइपलाइन बिछा रही है। यह काम कंपनी की ओर से वरदान एसोसिएट्स कर रहा है। दिन में यहां मजदूर खुदाई कर रहे हैं, जबकि रात में क्रेन के जरिए लंबे पाइप बिछाए जा रहे हैं। कॉम्पेक्शन किए बिना ही यहां मिट्टी का ढेर लगा दिया गया है, जो स्थानीय लोगों के घरों के सामने जमा है। घर से वाहन निकालना दूभर हो गया है। सप्ताह भर पहले पदम प्लाजा, कैलाशपुरी रोड के बीच में सड़क की खुदाई कर पाइप बिछाए गए थे। 

 


 
All permissions are canceled in monsoon yet the roads are being excavated in agra news
खुदाई के बाद ढक दिया गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

अधिकारी नजर आ रहे हैं बेबस

ये हाल तब है जब मेयर ने मानसून से पहले से जारी सभी अनुमतियों को रद्द कर दिया था। आवास विकास कॉलोनी, बोदला, दयालबाग, शाहगंज क्षेत्र में हो रही खुदाई के कारण तीन लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं, जबकि 80 करोड़ रुपये की सड़कों को खुदाई में बर्बाद कर दिया गया है। कंपनियों के आगे नगर निगम के इंजीनियर और अधिकारी बेबस हैं। 
All permissions are canceled in monsoon yet the roads are being excavated in agra news
आवास विकास कॉलोनी में की गई खुदाई - फोटो : अमर उजाला

शिकायत के बाद भी नहीं रुकी खुदाई

नगर निगम का लोहामंडी जोन कार्यालय सेक्टर-9 में है। जोन कार्यालय जाने वाले इंजीनियर और कर्मचारी इसी रोड से निकलते हैं, पर अवैध रूप से बिना अनुमति के चल रही खुदाई को देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे को भी इसके फोटो भेजे, लेकिन खुदाई रुकी नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
All permissions are canceled in monsoon yet the roads are being excavated in agra news
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

कराएंगे एफआईआर

ये आदेश की अवहेलना है। मैंने मानसून में किसी भी तरह की खुदाई करने पर रोक लगा रखी है। जो बिना अनुमति खुदाई कर रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर कराएंगे। - नवीन जैन, मेयर


निरीक्षण के लिए कहा है

आवास विकास कॉलोनी में अनुमति के बिना खुदाई की शिकायत की गई है। चीफ इंजीनियर से इसके लिए रिपोर्ट मांगी गई है। उनसे मौके पर अधिकारी भेजकर निरीक्षण के लिए कहा है। उसके बाद कार्रवाई होगी। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त

 

विज्ञापन
All permissions are canceled in monsoon yet the roads are being excavated in agra news
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

6.71 करोड़ रुपये खर्च कर भरेंगे गड्ढे

नगर निगम मानसून के बाद सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू करेगा। इसके लिए 6.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बृहस्पतिवार शाम को निगम के इंजीनियरों के साथ बैठक की और उनसे जर्जर सड़कों की रिपोर्ट मांगी। खराब सड़कों का सर्वे करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर इंजीनियरों ने पहले चरण के लिए 6.71 करोड़ रुपये की योजना नगर आयुक्त के सामने पेश की है। नगर आयुक्त ने बताया कि सड़कों के गड्ढे भरने के लिए टेंडर किए जाएंगे और बारिश खत्म होते ही गड्ढे भरवाने का काम किया जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed