फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 'आलिया' का शरारा युवतियों की पहली पसंद, 'जन्नत' के लहंगे की भी खासी मांग

Sat, 01 Jun 2019 03:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt sharara most selling dress on eid shopping in agra
ईद के अवसर पर सजी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में ईद के लिए युवतियों को आलिया भट्ट स्टाइल का शरारा पहली पसंद बना हुआ है तो टीवी स्टार जन्नत और नागिन फेम मोनी रॉय के ड्रेसेज की खासी डिमांड है। सदाबहार सलवार-कुर्ते की जगह अब डिजाइनर शार्ट और लांग कुर्तियों ने ले ली है। जरी और गोटे के काम वाले लहंगा चुनरी की भी जमकर बिक्री हो रही है। 
Trending Videos
alia bhatt sharara most selling dress on eid shopping in agra
ईद के अवसर पर सजी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
ईद उल फितर में अब चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में बाजारों में ईद के लिए जमकर खरीदारी की जा रही है। मुस्लिम युवतियों में आलिया भट्ट स्टाइल काला शरारा का क्रेज बना हुआ है। यह शरारा आलिया ने फिल्म कलंक में पहना है। युवतियां भी इसी लुक में दिखना चाहती हैं। टीवी कलाकार जन्नत के प्रिंटेड और कढ़ाई वाली कुर्ती और लैगी भी बाजार में डिमांड है। 
alia bhatt sharara most selling dress on eid shopping in agra
ईद के अवसर पर सजी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
सिंधी मार्केट में दुकानदार नितिन बताते हैं कि गोटे और जरी के काम वाले लहंगा व चुनरी और शरारे को युवतियां पसंद कर रही हैं। इसमें काला कलर भी डिमांड में है। इसकी शुरुआत चार हजार रुपये से होती है और 15 हजार रुपये तक मिल रहा है। इसी तरह ड़िजाइनर कुर्ती 550 रुपये से शुरू है। रेयान की कुर्ती का ट्रेंड चल रहा है। यह प्रिंटेड कुर्ती से महंगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt sharara most selling dress on eid shopping in agra
खरीदारी करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
बेलनगंज के दुकानदार दीपक गुप्ता बताते हैं कि रेयॉन की डिजाइनर कुर्ती पसंद की जा रही है। नागिन फेम मोनी रॉय के भारी भरकम काम वाले लहंगा चुनरी के साथ ही प्लाजो सूट, अनारकली प्लाजो सूट भी डिमा़ंड में हैं। इसके अलावा ईद के लिए युवतियां कास्मेटिक दुकानों में ड्रेसेज के हिसाब से मेकअप का सामान भी चुन रही हैं। बुटीक में भी लहंगा, शरारा और जरीदार सूटों के आर्डर आए हैं। 
विज्ञापन
alia bhatt sharara most selling dress on eid shopping in agra
खरीदारी करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
साड़ियों से लेकर लहंगा चुनरी और शरारे में युवतियों को अब हाथ का काम, सितारे, जरी, गोटे का काम पसंद आ रहा है। हैवी वर्क वाली साड़ियां और लहंगे दोबारा चलन में आ गए हैं। इनमें गहरी एंब्रायडरी, कुंदन, जरी, स्टोन का वर्क से सजे कपड़े पसंद किए जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed