{"_id":"5cd11e9fbdec2207903d4c7a","slug":"akshaya-tritiya-devotees-gathered-for-banke-bihari-charan-darshan-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी के चरण दर्शन को उमड़ा आस्था का जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी के चरण दर्शन को उमड़ा आस्था का जनसैलाब
वर्ष में एक बार अक्षय तृतीया पर होने वाले जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन के लिए वृंदावन में मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पट खुलते ही मंदिर परिसर बिहारीजी के जयकारों से गूंज उठा। आराध्य की एक झलक पाने को भक्त लालयित दिखे। वहीं अक्षय तृतीया पर वृंदावन में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
अक्षय तृतीया से पहले ही श्रीधाम वृंदावन में हजारों भक्तों ने डेरा डाल लिया। सभी के दिलों में एक ही लालसा थी, अपने आराध्य के चरण दर्शन। मंगलवार सुबह जैसे ही मंदिर के पट खुले बांके बिहारी लाल का जयघोष गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में पैर रखते तक की जगह नहीं रही।
3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जब ठाकुर बांकेबिहारी जी ने सुनहरे श्रृंगार में दर्शन दिए तो हर कोई उन्हें निहारता ही रह गया। सिर से पैर तक स्वर्ण श्रृंगार और चरणों में चंदन का लड्डू ठाकुरजी के दर्शन को दिव्य बनाते हैं। ठाकुरजी के चरण दर्शन कर श्रद्धालु खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को बांकेबिहारी जी के पूरे बदन पर चंदन लेप किया जाएगा। इसके बाद ठाकुरजी भक्तों को सर्वांग दर्शन देंगे। बता दें कि वर्ष में एक ही दिन होने वाले चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन का पुण्य अर्जित करने देश दुनिया से भक्त मौजूद वृंदावन धाम आए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वृंदावन की गलियों में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन बांकेबिहारीजी के चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन करने पर भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है। यह पुण्य अवसर वर्ष में सिर्फ एक बार ही मिलता है। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी के अनुसार शाम को शयन भोग के समय 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक ठाकुर जी के सर्वांग दर्शन होंगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।