{"_id":"5cd17997bdec2207186a4ea8","slug":"icse-class-10th-and-12th-results-declared-see-topers-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICSE result 2019 सेंट पीटर्स के छात्रों ने किया जिला टॉप, ये हैं ब्रज के टॉपर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE result 2019 सेंट पीटर्स के छात्रों ने किया जिला टॉप, ये हैं ब्रज के टॉपर्स
Tue, 07 May 2019 09:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 May 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
आईसीएससीई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी किया तो आईसीएसई के छात्रों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। आईसीएसई ने मंगलवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। आगरा जनपद में आईसीएसई के कुल 11 विद्यालय हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राएं रिजल्ट देखने के लिए उत्साहित दिखे। सेंट कॉनरेड्स स्कूल की 12वीं की छात्रा दक्षिता अग्रवाल ने 98.25 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया। दक्षिता का कहना है कि वे टेंशन नहीं लेती हैं। हर दो घंटे के बाद पढ़ाई से ब्रेक लेती हैं। सात से आठ घंटे तक वो पढ़ती हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए सभी विषयों की कोचिंग नहीं ली। जिस विषय में उन्हें लगा कि कोचिंग की जरूरत है, उसी में उन्होंने कोचिंग ली। दक्षिता का कहना है कि परीक्षा के समय टीवी आदि से वे कुछ समय के लिए दूर हुई थीं।
छात्रा जाह्नवी तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
सेंट कॉनरेड्स स्कूल की 10वीं की छात्रा जाह्नवी तिवारी ने परीक्षा 96.2 प्रतिशत अंकों से पास की। जाह्नवी के परिजन दिवाकर तिवारी ने कहा कि केवल अंक आपकी सफलता का पैमाना नहीं होते, अपना उत्तम दें चाहे परिणाम कुछ भी रहे।
शिवम तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सेंट पीटर्स कॉलेज के लक्ष्य भारद्वाज 98.75 प्रतिशत के साथ आईएससी में जिले के संयुक्त टॉपर रहे। सेंट पीटर्स कॉलेज के ही शिवम तिवारी को 98.75 प्रतिशक अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद में आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिले के एक मात्र स्कूल में कुल पंजीकृत 90 छात्रों में सभी उत्तीर्ण हुए। 12वीं में जहां तान्या जैन ने 90.5 प्रतिशत वहीं 10वीं में नीतेश यादव ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद में आईसीएसई बोर्ड के केवल चार स्कूल हैं। तकरीबन 545 छात्र-छात्राओं ने 12वीं और 10वीं का एग्जाम दिया था। मंगलवार को जब रिजल्ट जारी हुआ तो दोनों में ही मथुरा का सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाया रहा। बारहवीं में सेक्रेड हार्ट स्कूल की गीतांशी सिंह 95.75 अंक लेकर जिला टॉपर बनी हैं, जबकि 94.75 फीसदी नंबरों के साथ इशिता सिंह दूसरे स्थान पर हैं। नमन और प्रदुम्न तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं दसवीं में देवर्षिका और अनुराग दोनों ही 97.2 फीसदी अंक लेकर टॉपर बने हैं, जबकि 96.6 फीसदी अंक लेकर भक्ति वेदांत वृंदावन स्कूल का मोहन श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि 95.4 नंबर के साथ वेदांत गर्ग और भक्ति वेदांत स्कूल का ही अक्षय परमार तीसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि जो भी टॉपर बने हैं वह सेल्फ स्टडी से हैं। ट्यूशन या कोचिंग से यह टॉपर दूर ही रहे हैं