फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: मेस के खाने पर फूट-फूटकर रोने वाले सिपाही पर अखिलेश का ट्वीट, पुलिसवाले की सुनने वाला कोई है क्या?

Fri, 12 Aug 2022 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's question on the pain of up police constable who wept bitterly over the mess food
रोटी दिखाते हुए खूब रोया सिपाही - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद पुलिस लाइन की मेस के खाने को लेकर बीच सड़क पर  फूट-फूटकर रोने वाले सिपाही की पीड़ा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल किया है कि पुलिसवाले की सुननेवाला कोई है क्या? समाजवादी पार्टी के मुखिया ने सिपाही मनोज कुमार का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि महोत्सव के नाम पर भूखोत्सव क्यों?  मेस के खाने पर सवाल उठाने वाले सिपाही मनोज कुमार को पांच दिन का अवकाश दे दिया गया है, तो वहीं इस प्रकरण में  विपक्षी दल ने योगी सरकार को घेरने का काम शुरू कर दिया है। 



इस मामले की जांच सीओ लाइन हीरालाल कन्नोजिया को सौंपी गई है। सीओ जांच कर रहे हैं कि मेस का खाना वास्तव में खराब था या फिर सिपाही के द्वारा बिना बजह सवाल उठाया जा रहा है। इसके साथ ही सिपाही की नौकरी नियमावली की जांच भी की जा रही है।

Akhilesh's question on the pain of up police constable who wept bitterly over the mess food
सिपाही के हाथों में भोजन की थाली - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कार्यालय के सम्मन सेल में तैनात सिपाही मनोज कुमार का मेस के खाने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। सिपाही इस दौरान रोटी दिखाते हुए कह रहा था कि आखिर ऐसे खाना कैसे खाऊं। एसएसपी आशीष तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया को सौंप दी है। इधर आरोप लगाने वाले सिपाही मनोज कुमार को पांच दिन का अवकाश दे दिया गया है।

Akhilesh's question on the pain of up police constable who wept bitterly over the mess food
फूट-फूटकर रोया सिपाही - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ जिले का रहने वाला है सिपाही 

इस संबंध में प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि सिपाही मनोज कुमार पांच दिन के अवकाश के लिए एसपी ग्रामीण के पास पत्र लेकर पहुंचा था। इसके कारण उसे पांच दिन का अवकाश स्वीकृत हो गया है। सिपाही अलीगढ़ जिले के थाना गोंडा स्थित अपने गांव गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया के द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh's question on the pain of up police constable who wept bitterly over the mess food
सिपाही को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई पर पुलिस भी घिरी

मनोज का कहना है कि 15 बिंदु जो पुलिस विभाग कार्रवाई की बात कर रहा है उसमें केवल अनुपस्थित होने का कारण बता रहे हैं, जबकि उसने जब भी छुट्टी ली, बता कर ली। इसके बाद भी अब जब उसने खाने की गुणवत्ता मीडिया के सामने ला दी, तो उल्टा उसे ही विभाग निशाना बनाने के लिए अनुशासन हीन बता रहा है, जबकि पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई। 

विज्ञापन
Akhilesh's question on the pain of up police constable who wept bitterly over the mess food
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट - फोटो : twitter

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी फिरोजाबाद की पुलिस लाइन के सम्मन सेल में तैनात सिपाही मनोज कुमार द्वारा मेस के खाने पर उसके वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि अमृत महोत्सव के शोर शराबे में भूख से रोते पुलिस वाले की बात सुनने वाला कोई है क्या..। महोत्सव के नाम पर भूखोत्सव क्यों के साथ वीडियो शेयर किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed