फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra crime: पत्नी की घर वापसी के लिए की थी जूता कारखाना मालिक की हत्या, एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 08:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Shoe factory owner murder police arrested another accused Ashish in agra
Shoe factory owner murder - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रकाबगंज के औलिया रोड पर हुई जूता कारखाना संचालक सिकंदर की हत्या में पुलिस ने एक और आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात के बाद से फरार था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसने सिकंदर की हत्या करने में पिता बंटी का साथ दिया था। घटना के बाद सभी एक साथ ही फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी की पत्नी और सिकंदर के बीच प्रेम प्रसंग था। विवाद होने पर वह बंटी को छोड़कर चली गई थी। वह पत्नी को बुलाना चाहता था। पत्नी ने शर्त रख दी थी कि सिकंदर को रास्ते से हटाने पर ही आएगी। इस पर पिता-पुत्रों ने कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया।



सिकंदर का शव उसके निर्माणाधीन मकान में पांच अगस्त को मिला था। पिता महेश कर्दम ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने घर के सामने रहने वाले बंटी, उसकी पत्नी सोनू, बेटे आदित्य, अंकुश और आशीष को नामजद किया। कहा कि वह लोग बेटे से रंजिश मानते थे। आरोप लगाया था कि बंटी की पत्नी ने सिकंदर को प्रेमजाल में फंसा रखा था। वह जो कमाता था, उसको देता था। 

Shoe factory owner murder police arrested another accused Ashish in agra
हत्यारोपी दंपती और उनके बेटे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी बंटी, उसकी पत्नी लक्ष्मी उर्फ सोनू उर्फ सोनिया, बेटे आदित्य और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक, एक आरोपी आशीष फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी।
Shoe factory owner murder police arrested another accused Ashish in agra
सिकंदर के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 बृहस्पतिवार को उसे बिजलीघर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आशीष ने बताया कि सिकंदर ने घर बिगाड़ दिया था। मां साथ नहीं रह रही थी। मोहल्ले में भी परिवार की बदनामी हो रही थी। भाइयों के लिए कोई रिश्ता लेकर नहीं आ रहा था। अब एक की शादी करने वाले थे, तब भी मां ने शर्त रखी थी कि सिकंदर को रास्ते से हटाने पर ही आएंगी। इस पर पिता ने उसे मारने की योजना बनाई। हत्या के बाद सभी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shoe factory owner murder police arrested another accused Ashish in agra
मृतक सिकंदर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ये था मामला 

थाना प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक, बंटी ने बताया कि पांच साल से सिकंदर के प्रेम संबंध उसकी पत्नी से थे। ढाई साल पहले पत्नी घर छोड़कर दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहने लगी। बच्चे बड़े हो गए थे। बड़े बेटे की शादी की सोच रहे थे। वह पत्नी को वापस बुलाना चाहता था। 
विज्ञापन
Shoe factory owner murder police arrested another accused Ashish in agra
इसी कुल्हाड़ी से की गई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
बंटी ने पत्नी से बात की तो उसने कहा कि वह अगर, घर आएगी तो सिकंदर मिलने लगेगा। फिर विवाद होगा। पहले उसे रास्ते से हटा दो, तब आ जाएगी। इसलिए सिकंदर की हत्या की योजना बनाई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed