फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाईं मुश्किलें, तापमान गिरा धड़ाम, ठंड से ठिठुरने लगे लोग

Fri, 13 Dec 2019 11:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
agra weather change due to drizzling and cold wave
बारिश के बाद ताजमहल में सेल्फी लेतीं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बेमौसम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आगरा में बुधवार दोपहर से लुकाछिपी कर रहे बादल बृहस्पतिवार की रात जमकर बरसे। शुक्रवार की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई। जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे सरसों और आलू की फसल को नुकसान की आशंका है। मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी गरज-चमक के साथ बरसात हुई।  
agra weather change due to drizzling and cold wave
ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
सुबह कोहरे के बीच दोपहर तक बादलों के बीच से सूरज झांकता रहा, लेकिन दोपहर दो बजे शहर में आयोजित स्वच्छता रैली के खत्म होने के बाद बारिश हो गई। गुरुवार को 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि कुछ देर ही बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
agra weather change due to drizzling and cold wave
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे सरसों की फसल को नुकसान की आशंका है। नौहझील के गांव मानागढ़ी, खाजपुर, मडुआका, रामगढ़ी, सींगोनी, तिलकागढ़ी, नानकपुर, रायपुर, शंकरगढ़ी, मुडिलिया, बाघई सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra weather change due to drizzling and cold wave
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में हुई बारिश के कारण तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा। शाम को लोग अलाव तापते नजर आए। बारिश के बाद राहगीर विंडचिटर और रेनकोट पहनकर निकले। 
विज्ञापन
agra weather change due to drizzling and cold wave
ठंड से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
ताज के दीदार के लिए आए सैलानियों ने मौसम के बदलते रंग को सेल्फी साथ कैद किया। बादल छाने और बारिश के कारण छातों के साथ पर्यटकों ने फोटो खिंचवाए, वहीं सेंट्रल टैंक पर डायना सीट पर पर्यटक छाता थामे और सेल्फी स्टिक के साथ नजर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed