{"_id":"6858bf550d2071a0b90609b4","slug":"agra-uproar-angry-villagers-pelted-stones-on-electricity-team-and-police-over-installation-of-meters-case-fil-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज
Mon, 23 Jun 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:01 AM IST
सार
आगरा के बमराैली कटारा में बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को बमरौली कटारा के मदरा गांव गई विद्युत टीम और पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां भांजी। बवाल में दो दरोगा समेत करीब 12 लोग घायल हुए हैं। मामले में 142 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मीटर लगाने पर हुआ बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के फतेहाबाद के गांव मदरा में पुलिस और बिजली विभाग की टीम पर हमले के मामले में 142 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें दो आरोपी नामजद हैं। इनमें से एक को जेल भेजा गया। उधर, पुलिस की दबिश से गांव में दहशत है।
Trending Videos
पुलिस की पिटाई में कई लाेग हुए घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में ग्रुप मीटर लगाए गए। कटिया को हटाकर जर्जर तारों को ठीक किया गया। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र कबीस के प्रभारी अवर अभियंता अजय कुमार सिसौदिया की तहरीर पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। इसमें अमन और 100 अज्ञात आरोपी हैं। वहीं एक तहरीर टोरंट पाॅवर की तरफ से है। इसे भी केस में शामिल किया है। इससे अब केस में 22 नामजद और 120 अज्ञात आरोपी हैं। एक आरोपी जितेंद्र उर्फ पुल्ला को जेल भेजा गया है। अन्य के लिए दबिश दी जा रही है।
ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केस में इनके नाम
पुलिस ने मुकदमे में निरंजन, अवनीश, सोनू, गजेंद्र, कन्हैया, त्रिलोकी, प्रेमपाल, सन्नी, सुशील, गुरुदीप, पुल्ला, अमन, अनुज, छबीराम, सूरज, उदयभान, जितेंद्र, केशव, अजीत, होशियार, पप्पू, लोकेश को नामजद किया है। पुलिस वायरल वीडियो देख रही है। इनसे आरोपियों की पहचान की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP Weather : गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले तीन दिन भारी बारिश; तेज हवाएं भी देंगी राहत

मीटर लगाने पर भड़क उठे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाएं बोलीं, पुलिस ने घरों में की तोड़फोड़
फतेहाबाद के गांव मदरा में हुए बवाल के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इससे पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों को छोड़कर भाग गए। पुलिस को सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही मिले।

आगरा में बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में आए पुलिसकर्मी
गांव की ममता देवी ने आरोप लगाया कि रात में पुलिसकर्मी आए। गाली देने लगे। विरोध पर पीटा, बाइक और घरेलू सामान तोड़ दिए। इससे बच्चे सहम गए। पूरा गांव दहशत में है। राधा देवी ने कहा कि पुलिस ने घरों में घुसकर धमकाया। अभद्र भाषा में बात की। सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए। पुलिस की दबिश से पूरा गांव खाली हो गया है।
ये भी पढ़ें - Agra: जवाहर पुल पर कैंटर ने लोडर में मारी टक्कर, यमुना में गिरी महिला; हालत गंभीर