फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. दीप्ति की मौत का मामला: पिता ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल, डीजीपी को लिखा पत्र

Mon, 17 Aug 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Agra Up News: Father raised questions on police investigation of Doctor Deepti Death Case
डॉक्टर दीप्ति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डॉ. दीप्ति अग्रवाल की दहेज के लिए हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर पिता डॉ. नरेश मंगला ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने डीजीपी को पत्र भेजकर विवेचना किसी जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने डॉ. सुमित की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई पर ब्रेक लगा दिया है। आरोपी सास-ससुर को दस दिन में भी गिरफ्तार नहीं किया है। 



संबंधित खबर- 'मैं तुम्हें चाहती हूं, तुम भी मुझे चाहते हो न...' डॉक्टर दीप्ति की मौत की कहानी, पन्नों की जुबानी
Agra Up News: Father raised questions on police investigation of Doctor Deepti Death Case
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विभव नगर स्थित विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. दीप्ति अग्रवाल को तीन अगस्त को प्रतापपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी छह अगस्त को फरीदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई थी। 



संबंधित खबर-  डॉक्टर दीप्ति की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने कहा- हत्या का केस दर्ज कराएंगे
Agra Up News: Father raised questions on police investigation of Doctor Deepti Death Case
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पिता डॉ. नरेश मंगला ने पति डॉ. सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल सहित सास, जेठ और जिठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। डॉ. सुमित को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Up News: Father raised questions on police investigation of Doctor Deepti Death Case
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला - फोटो : अमर उजाला
डॉ. नरेश मंगला ने डीजीपी को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि अन्य आरोपी भूमिगत हो गए हैं। घटना के तथ्यों से संबंधित किसी भी व्यक्ति का बयान नहीं लिया गया है। इस वजह से आरोपी पक्ष की ओर से राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी भी मिल रही है। इस कारण उन्हें जान का खतरा है। आरोपियों के अस्पताल में कई साक्ष्य मौजूद हैं। मगर, पुलिस इन साक्ष्यों पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
Agra Up News: Father raised questions on police investigation of Doctor Deepti Death Case
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
डॉ. नरेश मंगला ने जांच किसी और एजेंसी से कराने की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है। नए तथ्य और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। केस से संबंधित सभी लोगों के बयान लिए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed