फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahal: सैलानियों और पर्यटन उद्योग के लिए राहत की खबर, 'टिकट व्यवस्था' में हुआ बदलाव

Tue, 22 Dec 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Ticket Booking: number of tourists increased in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

सैलानियों और पर्यटन उद्योग के लिए यह खबर राहत भरी है। संस्कृति मंत्रालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में टिकटों की संख्या बढ़ा दी है। अब प्रतिदिन 10 हजार सैलानी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। ताजमहल में सैलानियों की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 हजार और आगरा किला में 2500 से बढ़ाकर चार हजार कर दी गई है। यह व्यवस्था रविवार से लागू हो गई है। 

Agra Taj Mahal Ticket Booking: number of tourists increased in Taj Mahal
ताजमहल पर सेल्फी लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

रविवार को ताजमहल के पांच हजार की जगह 7284 टिकट बेचे गए। न केवल रविवार, बल्कि आगामी पूरे सप्ताह के लिए एएसआई की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट पर सुबह के स्लॉट में पांच हजार और दोपहर के स्लॉट में पांच हजार टिकटों की बुक की जा रही है। 

Agra Taj Mahal Ticket Booking: number of tourists increased in Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के आदेश के बाद ताजमहल में सैलानियों की संख्या 10 हजार और आगरा किला में चार कर दी गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि नया टिकट काउंटर नहीं खोला जाएगा। ऑनलाइन ही टिकट की बिक्री होगी। बाकी स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Ticket Booking: number of tourists increased in Taj Mahal
ताजमहल में प्रवेश के लिए लगी पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सैलानियों की संख्या
स्मारक                 सैलानी
ताजमहल             7581
आगरा किला        1879
फतेहपुर सीकरी    632
सिकंदरा              445
महताब बाग         235
एत्माद्दौला             157
रामबाग               115
मरियम टूम            24
विज्ञापन
Agra Taj Mahal Ticket Booking: number of tourists increased in Taj Mahal
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला

संस्कृति मंत्रालय द्वारा ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में टिकटों की संख्या तय करने का फैसला वापस लेने यानी कैपिंग खत्म करने का निर्णय लेने से ताजमहल के आसपास के व्यापारियों में खुशी है। रविवार को 10 हजार सैलानियों की कैपिंग हो गई, वहीं पूरे सप्ताह ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 10 हजार टिकट बुक होने की जानकारी से दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। उनका मानना है कि ताज पर कैपिंग बढ़ने की खबरों के बाद सैलानी ज्यादा आएंगे और उनकी बिक्री बढ़ेगी, वहीं गाइडों में भी रोजगार को लेकर आशा बंधी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed