आगरा में सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा हत्याकांड के आरोपियों अजय उर्फ डकैत और उसकी पत्नी मोना से पुलिस रिमांड पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर ली गई। सब्बल आरोपी अजय किराये पर लेकर आया था। पुलिस ने दुकानदार से भी पूछताछ की। इसके अलावा लूटी गई घड़ी, एटीएम कार्ड, पासबुक के अलावा बाइक भी मिल गई। ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की दो अगस्त को हत्या की गई थी। उनकी लाश ट्रांसपोर्ट नगर की झाड़ियों में मिली। पुलिस ने गांधी नगर निवासी मोना और उसके पति अजय उर्फ डकैत को जेल भेजा था। बुधवार को दोनों को कोर्ट के आदेश पर 32 घंटे की रिमांड पर लिया था। उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश के कटनी तक लेकर गई।
{"_id":"6120723d8b9d327e1f5ab013","slug":"agra-sales-officer-murder-case-police-get-watch-atm-card-inside-story-of-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: हत्यारोपी पति-पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कत्ल के लिए किराये पर ली थी सब्बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: हत्यारोपी पति-पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कत्ल के लिए किराये पर ली थी सब्बल
Sat, 21 Aug 2021 09:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी पति और पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर कटनी से घड़ी, एटीएम कार्ड, बैग बरामद किया गया। वहीं बाइक भी मिल गई। हत्या में प्रयुक्त सब्बल को अजय की निशानदेही पर एत्माद्दौला क्षेत्र में झाड़ियों से बरामद कर लिया गया।
हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी अजय ने पूछताछ में बताया कि वह सब्बल को घर के पास एक दुकान से किराये पर लाया था। इस पर पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की। उसने कहा कि अजय ने बताया था कि उसके घर की दीवार तोड़ी जानी है। इस पर सब्बल किराये पर ले जा रहा है। उसे 20 प्रतिदिन के हिसाब से दी थी। इसके लिए आरोपी ने 70 रुपये एडवांस दिए थे। हत्या के बाद अजय सब्बल को छिपा आया था। रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें दिखाता सुनील का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपियों ने अपने बयान में बताया है कि सुनील की बाइक आगरा से कटनी (मध्य प्रदेश) जाते समय रास्ते में छिपाई थी। पुलिस ने आरोपियों को 18 अगस्त को सुबह आठ बजे से रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के दफ्तर पर सुनील का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
सुनील के भाई संतोष शर्मा का कहना है कि भाई की हत्या रंजिश में की गई। वर्ष 2018 में मोहल्ले के जयपाल के परिवार से विवाद हुआ था। इसमें दोनों परिवार ने केस दर्ज कराए। पुलिस ने उनके खिलाफ ही कार्रवाई की थी। जयपाल पक्ष को जेल तक नहीं भेजा गया। छह महीने पहले चार्जशीट लगाई। पुलिस ने तब आरोपी परिवार को बचाया था।
सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: कत्ल के हर राज का पर्दाफाश करने में जुटी आगरा पुलिस, हत्यारोपी पति-पत्नी संग कटनी तक सुराग की छानबीन
सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: कत्ल के हर राज का पर्दाफाश करने में जुटी आगरा पुलिस, हत्यारोपी पति-पत्नी संग कटनी तक सुराग की छानबीन