फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा डकैती कांड: शहर में 20 दिन से बदमाशों ने डाल रखा था डेरा, कर रहे थे वारदात की रिहर्सल

Mon, 19 Jul 2021 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
agra robbery latest news miscreants were doing robbery rehearsals for 20 days in agra
आगरा डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में साढ़े नौ करोड़ की डकैती डालने वाले बदमाशों ने इसकी योजना कई दिन पहले तैयार कर ली थी। यही नहीं 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी की। इस दौरान लूट करने के बाद भागने के रास्ते आदि का भी रिहर्सल कर लिया था। हालांकि शनिवार दोपहर को हुई डकैती की घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एत्मादपुर तक इनकी घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया। 



डकैती कांड के दो दिन बीत चुके हैं। अब तक पुलिस अन्य बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जबकि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है। पुलिस के अफसरों का दावा है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।  

agra robbery latest news miscreants were doing robbery rehearsals for 20 days in agra
डकैती के बाद मुठभेड़ में मारा गया मनीष - फोटो : अमर उजाला

कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती डालने से 20 दिन पहले से बदमाशों ने वारदात की रिहर्सल करना शुरू कर दिया था। भागने के रास्ते व माल के बंटवारे का स्थान तय कर रखा था। पुलिस की छानबीन में यह सामने आया है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला उर्फ अनिल है। मुठभेड़ में मारे गए मनीष ने वारदात की योजना बनाई थी। 

agra robbery latest news miscreants were doing robbery rehearsals for 20 days in agra
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र उर्फ लाला 20 दिन से आगरा में था। बदमाश सबसे पहले 28 जून को रेकी करके गए थे। वारदात के बाद पुलिस को चकमा देकर शहर से किस रास्ते से बाहर निकलना है? माल के बंटवारे का स्थान क्या होगा? कितना माल कौन रखेगा? यह सब पहले से तय कर लिया था। कंपनी के ऑफिस में आकर रिहर्सल भी करते रहे। बाईपास के रास्तों को चेक किया था। यह पहले से तय कर रखा था कि अलग-अलग रास्तों से जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra robbery latest news miscreants were doing robbery rehearsals for 20 days in agra
घटना के संबंध में जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से कोई बाइक नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से यही पता चला कि बदमाश कमला नगर में अलग-अलग हो गए। सर्विस रोड पर आकर ऑटो पकड़कर रामबाग चौराहे पर पहुंचे। यहां से फिर से एत्मादपुर के लिए डग्गामार वाहन में बैठ गए। एत्मादपुर में एक स्थान पर माल का बंटवारा कर लिया। नरेंद्र, अंशू सोलंकी और प्रभात शर्मा फिरोजाबाद की तरफ चले गए, जबकि मनीष और निर्दोष कुमार खंदौली रोड पर मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए रुके थे।

विज्ञापन
agra robbery latest news miscreants were doing robbery rehearsals for 20 days in agra
सीसीटीवी फुटेज देखते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दूसरे दिन भी खंगाले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज
कमला नगर में डकैती की घटना के दूसरे दिन रविवार को भी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। आसपास के लोगों से पूछताछ की। उधर, एत्मादपुर से बरामद सोने को थाने के मालखाने में रखा गया है। इसकी पहचान भी कराई गई। इसके लिए शाखा के कर्मचारियों को बुलाया गया था। उन्होंने माल अपना ही बताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed