{"_id":"6346977176fc1b71cd0ebbb5","slug":"agra-residents-again-renamed-their-colonies-dengue-vihar-pareshan-nagar-and-bimari-vihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजनगरी में 'डेंगू विहार', 'परेशान नगर'; लोगों ने फिर बदले कॉलोनियों के नाम, यहां 'मकान बिकाऊ है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजनगरी में 'डेंगू विहार', 'परेशान नगर'; लोगों ने फिर बदले कॉलोनियों के नाम, यहां 'मकान बिकाऊ है'
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेगू विहार का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में आगरा को ताजमहल की खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस शहर की खूबसूरती पर कॉलोनियों की बदहाली दाग लगा रही है। दौरेठा, अवधपुरी, अलबतिया रोड की छह कॉलोनियों के लोगों ने समस्याओं के निदान न होने पर परेशान होकर कॉलोनियों के नाम ही बदल दिए थे। अवधपुरी का नाम रख दिया नरकपुरी, पंचशील कॉलोनी का नाम दुर्गंधृशील कॉलोनी और मान सरोवर कॉलोनी का नाम नाला सरोवर कॉलोनी रखा था। मामला जब मीडिया में सुर्खियां बना तो एडीए के अफसरों ने इन कॉलोनियों के हालात बदलने की बजाय लोगों द्वारा बदले नाम के पोस्टर बैनर फाड़ दिए। दौरेठा की तरह कलवारी की पांच कॉलोनियों के लोग भी जलभराव और अव्यवस्थाओं से परेशान हैं। यहां के क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनियों के नाम बदल दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों द्वारा कॉलोनी के बदले नाम उनकी समस्याओं को बयां कर रहे हैं।
विवेक बिहार बना डेंगू विहार, पुलक पुरम बना गंदगी पुरम, सिकंदरपुरम का नाम बदल कर परेशान नगर रख दिया गया। मुन्नी विहार बना गंदा नाला पुरम, सुरदेश पुरम का नाम बीमारी बिहार रखा गया है। यहां 60 साल की महिला का जलभराव में फिसलने से हाथ टूट गया था।
3 of 5
घर पर लगा मकान बिकाऊ है का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
एक हजार से अधिक बच्चे यहां दो महीने से रास्तों में पानी भरने के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। यहां तीन स्कूल हैं। क्षेत्र में करीब 10 हजार आबादी रहती है। इस बार लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है, के पोस्टर भी लगाए हैं। यहां के लोगों का कहना है कि कॉलोनियों में नरकीय हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नरकपुरी के बैनर फाड़े जा चुके हैं
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी दौरेठा में पहुंचे थे, जहां ‘नरकपुरी’, ‘दुर्गंधशील’ कॉलोनी, ‘कीचड़ नगर’, ‘नाला सरोवर’, ‘घिनौना नगर’ के पोस्टर लगे थे, उन्हें फाड़ दिया गया। एडीए अफसरों के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
5 of 5
नरकपुरी का बैनर
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान की जगह एडीए की सचिव ने लोगों को चेतावनी दी थी कि दोबारा ऐसे नामों वाले पोस्टर ना लगाएं। टैक्स नहीं देंगे तो विकास कार्य कैसे होंगे। बुधवार को कलवारी क्षेत्र के लोगों ने फिर से कॉलोनियों के नए नामों के पोस्टर-बैनर लगा दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।