{"_id":"5c0b987abdec2241ab3395ee","slug":"agra-ranked-second-in-fastest-growing-cities-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
Sat, 08 Dec 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 08 Dec 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
ताजमहल का नाइटव्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑक्सफोर्ड इकॉनॉमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट ने शहरवासियों का उत्साह बढ़ा दिया है। मगर, इसमें भी कोई दोराय नहीं कि पिछले कुछ सालों में आगरा ने तेजी से विकास की रफ्तार पकड़ी है। ऊंची-ऊंची इमारतें, दो-दो एक्सप्रेसवे, ताजमहल के आसपास आकर्षक नजारा, आलीशान होटल और भी बहुत कुछ है शहर में।
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
2 of 8
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन के मानचित्र पर ताजनगरी सितारे की तरह से चमकती है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं। हालांकि इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे तेजी से विकास करने वाले शीर्ष दस शहरों में सभी शहर भारत के हैं। गुजरात की डायमंड सिटी सूरत इसमें सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर आगरा है।
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
3 of 8
आगरा शहर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा को यह जगह ऐसे नहीं मिली है। देश की सौ स्मार्ट सिटी की सूची में आगरा पहले ही शामिल हो चुका है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत शहर को स्मार्ट बनाने के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम के साथ ही सुंदर चौराहा, आकर्षक पार्क, जन सुविधाओं के लिए आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल आदि कार्य किए जा रहे हैं। मगर, इससे पहले शहर को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं मूर्त रूप ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
4 of 8
यमुना एक्सप्रेसवे
दो एक्सप्रेसवे: शहर को दो एक्सप्रेसवे जोड़ते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे। ये दोनों ही एक्सप्रेसवे पर्यटन बाहुल्य क्षेत्र फतेहाबाद रोड पर आकर मिलते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे का काम बसपा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का काम सपा सरकार में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
5 of 8
आगरा शहर
ताजगंज प्रोजेक्ट: लगभग दो सौ करोड़ रुपये से ताजमहल के आसपास के क्षेत्र को विकसित किया गया है। सड़क पर कंकरीट की जगह आकर्षक पत्थर लगाए गए हैं, सुंदर लाइटें और जनसुविधा केंद्र बनाए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।