फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल पर बम की सूचना से खलबली मचाने वाले विमल को पुलिस ने छोड़ा, परिजनों ने बताई थी ये वजह

Fri, 05 Mar 2021 02:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Mar 2021 02:49 PM IST
सार

पकड़े जाने पर पूछताछ हुई तो उसने कहा कि उसे आगरा में दो ही जगह के नाम जानता है, ताजमहल और रामतेज हॉस्पिटल, इसलिए दोनों के नाम ले दिए। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि वह मनोरोगी होने का ड्रामा कर रहा हो। इस बारे में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Agra Police Released Vimal Kumar Who Called Bomb At Taj Mahal
ताजमहल में जांच करते सैन्यकर्मी, आरोपी विमल (दायें) - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर बम की सूचना देकर पुलिस-प्रशासन में खलबली मचा देने वाले विमल को पुलिस ने छोड़ दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने विमल को निजी मुचलके पर छोड़ा है। परिजनों के अनुसार विमल मानसिक रूप से बीमार था, इसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर छोड़ा। बता दें कि ताज की एक झलक पाने के लिए देश भर के सैलानी जब गुरुवार को ताजमहल के अंदर थे, तब बम की झूठी सूचना ने उनमें दहशत फैला दी। गुरुवार सुबह 9:30 बजे ताजमहल से सैलानियों को सुरक्षा के मद्देनजर बाहर निकाला गया, तब 600 से ज्यादा सैलानी एकटक ताज को निहार रहे थे। 113 मिनट तक न केवल सैलानी, बल्कि सुरक्षा एजेंसियां दहशत में रहीं। सुबह 9:30 बजे से 11:23 बजे तक ताजमहल सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था।
Agra Police Released Vimal Kumar Who Called Bomb At Taj Mahal
ताजमहल में बम की सूचना देने वाला विमल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विमल ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर गुरुवार को ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि राम तेज हॉस्पिटल में भी बम लगाया है। प्रयागराज और लखनऊ की छावनी में बम फटेंगे। उससे पूछा गया कि वह कहां से बोल रहा है, तो राजा मंडी के पास तोता का ताल बताया। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उसे पुलिस ने फोन किया तो यह मोबाइल स्विच ऑफ था। लोकेशन ट्रेस की गई तो फिरोजाबाद की निकली।
 
Agra Police Released Vimal Kumar Who Called Bomb At Taj Mahal
ताजमहल में चेकिंग करते जवान - फोटो : अमर उजाला
उसने धमकी देने के साथ इसकी वजह भी बताई। सेना की जो भर्ती निकली थी, उसे कैंसिल कर दिया। हम लोगों ने बहुत मेहनत की थी। पेपर लीक कर दिया है। सारी मेहनत खराब हो गई है। अब बम फटेंगे तो सारे सेना वालों को यहां आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Released Vimal Kumar Who Called Bomb At Taj Mahal
ताजमहल में जांच करते बीडीएस के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
120 पुलिसकर्मी साढ़े तीन घंटे में पकड़ पाए
धमकी देने वाले युवक को 120 पुलिसकर्मी साढ़े तीन घंटे में ढूंढ पाए। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी ने खुद को तोता का ताल पर बताया था। इस पर लोहामंडी पुलिस उसकी तलाश में लग गई मगर वह नहीं मिला। इस बीच ताज सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया। 
विज्ञापन
Agra Police Released Vimal Kumar Who Called Bomb At Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
सुबह 7 : 41 बजे - ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी।
सुबह 7 : 45 बजे - कंट्रोलरूम से फोन आया, लोहामंडी पुलिस हरकत में आई।
सुबह 8 : 00 बजे - बीडीएस ने पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी।
सुबह 8 : 30 बजे - ताजमहल परिसर का चप्पा-चप्पा देखा।
सुबह 9 : 30 बजे - ताजमहल परिसर से पर्यटकों को बाहर निकाला।
सुबह 11 : 23 बजे - ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश शुरू किया।
दोपहर 12 : 00 बजे - आरोपी विमल कुमार को पकड़ लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed