फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागरः दो महीने बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बंगलूरू से पकड़ा मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत

Thu, 20 Aug 2020 10:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Aug 2020 10:47 AM IST
सार

गैंग नेपाल में बच्चों को बेचने का काम कर रहा है। डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता गिरोह चलाते हैं। गैंग के सदस्य आनंद
राहुल सारस्वत के दिल्ली से पकड़े जाने पर पता चला कि दोनों बंगलूरू में है।

विज्ञापन
Agra Police Arrested Doctor Vishnukant Master Mind Of Commercial Surrogacy
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग के मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत को पुलिस ने बंगलूरू से बुधवार सुबह पकड़ लिया है। उसे आगरा लाया जा रहा है। इस गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने सबसे पहले 19 जून को पकड़ा था। इसके दो महीने बाद मास्टरमाइंड हाथ आया है। अब उसकी पत्नी अस्मिता की तलाश है।
Agra Police Arrested Doctor Vishnukant Master Mind Of Commercial Surrogacy
आरोपी नवजात बच्चों के सौदागरों को जेल भेजती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस चार दिन पहले बंगलूरू गई थी। तब विष्णुकांत नहीं मिला था। पुलिस लौट आई थी। उसने सोचा कि अब पुलिस नहीं आएगी लेकिन पुलिस फिर से पहुंच गई। सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस वहां गई थी। उसे पकड़ लिया गया। अब उससे पूछताछ की जाएगी। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने 19 जून को कोख के सौदागर गैंग की फरीदाबाद की नीलम, रूबी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

संबंधित खबरः कोख के सौदागर: शुक्राणु और अंडाणु बैंक संचालकों से जुड़े मास्टरमाइंड विष्णुकांत के तार
Agra Police Arrested Doctor Vishnukant Master Mind Of Commercial Surrogacy
कोख के सौदागर गैंग की सरगना नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
गैंग नेपाल में बच्चों को बेचने का काम कर रहा है। डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता गिरोह चलाते हैं। गैंग के सदस्य आनंद राहुल सारस्वत के दिल्ली से पकड़े जाने पर पता चला कि दोनों बंगलूरू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Arrested Doctor Vishnukant Master Mind Of Commercial Surrogacy
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में था विष्णुकांड का क्लीनिक 
डॉ. विष्णुकांत का क्लीनिक नोएडा में था। अस्मिता नेपाल की है। विष्णुकांत मूल रूप से बंगलूरू का है। गिरोह के सदस्य पकड़े जाने के बाद अस्मिता को लेकर बंगलूरू चला गया था।
विज्ञापन
Agra Police Arrested Doctor Vishnukant Master Mind Of Commercial Surrogacy
पुलिस गिरफ्त में अस्मिता के एजेंट और नेपाल की अस्मिता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सात सवाल पूछेगी पुलिस: 

पुलिस ने विष्णुकांत से पूछताछ के लिए सवालों की लिस्ट तैयार रखी है। उससे दस सवाल पूछे जाने हैं।
1. गिरोह में और कौन कौन सदस्य हैं, बच्चे कहां-कहां बेचे गए।
2. अस्मिता कहां चली गई, उसके संपर्क में और कौन कौन है।
3. फरीदाबाद, दिल्ली और सिलिगुड़ी से एजेंट पकड़े गए, इन्होंने कितने बच्चे बेचे।
4. जिन लोगों को बच्चे बेचे गए, वे कौन कौैन हैं, उन्हें कौन एजेंट लाए थे।
5. इस गिरोह में डॉक्टर भी शामिल बताए जा रहे हैं, वे कौन हैं?
6. जून में एजेंटों से दो बच्चे मिले थे, जबकि सरोगेसी से पांच पैदा हुए थे, तीन कहां गए?
7. अस्मिता नेपाल की है, उससे संपर्क कैसे हुआ, वह इस गिरोह से कब जुड़ी?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed