फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनंदन की वीरता को ताजनगरी का नमन, जश्न में डूबे लोग, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

Sat, 02 Mar 2019 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
agra people celebration IAF Wing Commander Abhinandan Returns to india
अभिनंदन की वापसी पर जश्न मनाते आगरा के लोग
जाबांज विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर ताजनगरी में जोश-ओ-खरोश के साथ जश्न मनाया गया। हमारा वीर सिपाही एफ-16 विमान के साथ पाकिस्तान के दंभ को चूर करके लौटा तो जीत की खुशी में जगह जगह मिठाइयां बांटी गई, तिरंगे लहराए गए, आतिशबाजी की गई, ढोल बजाए गए। भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी जयघोष के बीच नारे लगे, देश का सिपाही कैसा हो, अभिनंदन वर्तमान जैसा हो...।
agra people celebration IAF Wing Commander Abhinandan Returns to india
अभिनंदन की वापसी पर जश्न मनाते आगरा के लोग
विंग कमांडर अभिनंदन की घर वापसी पर आगरा के जयपुर हाउस स्थित भाजपा के ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहदेव शर्मा आदि मौजूद थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में आतिशबाजी कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भारतीय सेना के जय जयकार की। मिठाई बांटी और बोले कि वायुसेना के एक जवान ने पाकिस्तान में डंका बजा दिया। 
agra people celebration IAF Wing Commander Abhinandan Returns to india
अभिनंदन की वापसी पर मिठाई बांटते मुस्लिम समाज के लोग
शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले शाही इमाम इरफान उल्ला खां निजामी ने हिंदुस्तानी फौज के जज्बे की सराहना की। इस मौके पर बच्चों ने हिंदुस्तानी फौज और सकुशल अभिनंदन की वतन वापसी के लिए दुआ मांगी। शाही इमाम ने कहा कि हिंदुस्तानी फौज ने अपनी बहादुरी से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इस्लामियां लोकल एजेंसी के सदर हाजी असलम कुरैशी ने कहा कि हिंदुस्तानी सेना ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को सही जवाब दिया है। इसके बाद देश में अमन और शांति की दुआ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra people celebration IAF Wing Commander Abhinandan Returns to india
अभिनंदन की वापसी पर मिठाई बांटतीं छात्राएं
शिवालिक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन की देश वापसी के संबंध में छात्र-छात्राओं की ओर से खुशी का इजहार किया गया। विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया। विंग कमांडर के पराक्रम के संबंध में बताया गया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति की भी सराहना की गई। विद्यालय में मिठाइयां बांटी गईं। भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
agra people celebration IAF Wing Commander Abhinandan Returns to india
विंग कमांडर की वापसी पर आतिशबाजी करते युवा - फोटो : अमर उजाला
आरटीओ परिसर में शाम छह बजे कर्मचारियों ने ढोल ताशों के साथ विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर खुशी मनाई गई। आरटीओ कर्मियों के साथ ही आसपास के लोगों ने मिठाई बांटी और तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे गूंजे। आरटीओ के अधिकारियों का कहना था कि यह देश के लिए गौरव के क्षण हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed