फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सक्लूसिव: सवा महीने में ही बदल गई प्रोजेक्ट की समयसीमा, अब तीन साल बाद दौड़ेगी आगरा मेट्रो

Tue, 12 Jan 2021 03:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jan 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
Agra metro project deadline changed within a quarter of a month
सात दिसंबर को पीएम मोदी ने किया था आगरा मेट्रो का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में मेट्रो के सफर के लिए फिलहाल तीन साल इंतजार करना पड़ेगा। सवा महीने में ही प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा बदल गई है। दिसंबर 2022 तक प्रस्तावित प्राथमिकता कॉरिडोर अब मार्च 2024 तक पूरा होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने काम पूरा करने की नई समयसीमा घोषित की है। प्राथमिकता कॉरिडोर के साथ ही सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक पहले चरण का काम 2025 की जगह अब 2026 में खत्म होगा।

Agra metro project deadline changed within a quarter of a month
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो परियोजना में फिलहाल 7 किमी में 6 स्टेशनों के बीच मेट्रो चलाने की योजना है। शहरी कार्य एवं विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने एक दिसंबर को आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान दिसंबर 2022 तक प्राथमिकता कॉरिडोर पर ट्रेन दौड़ाने का दावा किया था। सात दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। 

Agra metro project deadline changed within a quarter of a month
आगरा मेट्रो: पिलर के लिए मशीन से होती खोदाई - फोटो : अमर उजाला
सवा माह बाद ही यूपीएमआरसी ने प्राथमिकता कॉरिडोर को पूरा करने की समय सीमा को 15 महीने बढ़ा दिया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि टनल खुदाई के कार्य में अधिक समय लगता है। शहरी क्षेत्र में घनी आबादी के बीच टनल खोदाई होगी। इसलिए समय सीमा में थोड़ा बदलाव हुआ है। कानपुर और लखनऊ में हमने डेडलाइन से पहले काम खत्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra metro project deadline changed within a quarter of a month
आगरा में हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
तीन स्टेशनों के टेंडर अधूरे
प्राथमिकता कॉरिडोर में 6 स्टेशनों का निर्माण होना है। तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए 273 करोड़ रुपये टेंडर हो चुके हैं। कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है, लेकिन ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद स्टेशन की टेंडर प्रक्रिया अधूरी पड़ी है। 
विज्ञापन
Agra metro project deadline changed within a quarter of a month
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट: पीएसी ग्राउंड में लगी मशीनें - फोटो : अमर उजाला
वर्कशॉप के लिए बन रहा प्लेटफार्म
पीएसी मैदान में मेट्रो डिपो के लिए काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को यहां वर्कशॉप की वॉशिंग लाइन के लिए प्लेटफार्म निर्माण शुरू हो गया। यहां कॉन्क्रीट से प्लेटफार्म का बेस तैयार किया जाएगा। फिर उसके ऊपर लाइन बिछाई जाएगी। डिपो में 10 वर्कशॉप लाइन बनेंगी। 900 मीटर लंबा ट्रेन टेस्टिंग ट्रैक बिछेगा। डिपो निर्माण पर करीब 112 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed