{"_id":"5ffc54098ebc3e328441acf5","slug":"agra-police-chowki-clash-case-police-searching-main-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: 12 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए पुलिस चौकी फूंकने के मुख्य आरोपी, दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 12 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए पुलिस चौकी फूंकने के मुख्य आरोपी, दबिश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तोरा पुलिस चौकी में हुई थी आगजनी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव करभना के ट्रैक्टर चालक पवन कुमार यादव की मौत के बाद चौकी तोरा फूंकने के मामले में मुख्य आरोपियों की पहचान हो गई, लेकिन 12 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इनके अलावा भी 50 आरोपी चिह्नित हो चुके हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पुलिस का कहना है कि दबिश दी जा रही है। आरोपी घरों से फरार हो गए हैं।
इसी ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई थी चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
31 दिसंबर 2020 को गांव करभना निवासी पवन ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर गांव की तरफ आ रहा था। परिजनों का आरोप था कि रास्ते में दो सिपाहियों ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। तभी पवन ने ट्रैक्टर भगा दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में पलट गई। इससे उसकी मौत हो गई।
3 of 5
बवाल के दौरान उपद्रवियों ने चौकी में लगा दी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी। तोरा पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। कई वाहनों को फूंक दिया था। इस घटना में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए। इनमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तोरा चौकी बवालः हाथ में कैन लेकर भाग रहे युवक, इन्हीं पर है आग लगाने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
चौकी फूंकने के मामले में पुलिस ने 50 आरोपियों को वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित किया था। इनके अलावा वीडियो में दो आरोपी भागते नजर आए थे। इनमें से एक हाथों में प्लास्टिक की केन लिए था। पुलिस ने बताया कि इन्हीं दोनों ने चौकी फूंकी थी। केन में पेट्रोल लेकर आए थे। उनकी पहचान हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
तोरा चौकी बवाल के उपद्रवियों के पोस्टर किए गए चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर राजीव कुमार ने बताया कि चिह्नित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनके रिश्तेदार और परिचितों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।