{"_id":"60f9c6f48ebc3e5833775df9","slug":"agra-mass-murder-updates-police-investigates-tantra-mantra-angle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या: तंत्र-मंत्र, लूट और करीबी के बीच उलझी पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या: तंत्र-मंत्र, लूट और करीबी के बीच उलझी पुलिस की जांच
Fri, 23 Jul 2021 01:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या की गुत्थी अभी उलझी हुई है। आखिर, मां और तीन बच्चों का हत्यारा कौन है? यह अब तक सवाल ही बना हुआ है। घर में पूजा होने के प्रमाण मिले हैं। बच्चों का लैपटॉप और मां का मोबाइल नहीं मिला है। घर में करीबी लोगों का ही आना जाना था। ऐसे में पुलिस की जांच तंत्र-मंत्र, लूट और करीबी के बीच चल रही है।
पूजा की थाली
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि रेखा के घर में भूतल और प्रथम तल पर पूजा की गई थी। नीचे कटे नीबू, सिंदूर, दीपक आदि सामान रखा मिला। प्रथम तल पर भी पूजा का सामान था। महिला के पास मोबाइल और बच्चों के पास लैपटॉप था। यह नहीं मिले हैं। अलमारी भी खुली थी। इससे लूट की आशंका है। पुलिस का मानना यह भी है कि घटना की दिशा को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए भी लूट दर्शाया गया हो।
पड़ोसी महिलाओं से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रेखा अक्सर नीबू घर के बाहर फेंक देती थी। यह नाली में पड़े रहते थे। इस पर आपत्ति जताते थे। इस पर विवाद हो जाता था। मगर, वह नहीं मानती थी। पति से तलाक के बाद से रेखा ने अपना पहनावा भी बदल दिया था। उसके घर पर कुछ लोग भी आते थे। यह कौन थे? कोई नहीं जानता था। पुलिस को आशंका है कि किसी करीबी ने घटना को अंजाम दिया है। इसलिए अब रेखा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आखिर कौन हैं फरहा और जुनैद?
रेखा के चाचा की बेटी मुस्कान ने बताया कि उसके पास गुरुवार सुबह 10 बजे एक युवती का फोन आया। उसने कहा कि मैं फरहा बोल रही हूं। रेखा कहां है। दो दिन से उसका फोन नहीं लग रहा है। मुस्कान ने पूछा आप कौन हो? इस पर उसने जानकार बताया। कहा कि जुनैद का फोन आया था। वह उसके बारे में पूछ रहा था। बाद में युवती ने व्हाट्सएप पर रेखा दीदी के फोटो भेजे। मैसेज भी किए। इसके बाद फोन कट गया।

घटनास्थल पर एडीजी व एसएससी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रहे
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घर में कौन आया? रेखा से फोन पर कौन संपर्क में था? यह सब पता किया जा रहा है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रहे हैं। घर से क्या सामान गायब है? यह अभी साफ नहीं हुआ है। चार लोगों की हत्या में कोई करीबी भी हो सकता है। हालांकि अभी जांच पूरी होने पर ही स्थिति साफ होगी।