पिछले साल जहां रक्षाबंधन का त्योहार कोरोना के डर में मना था तो इस बार आगरा के बाजार गुलजार दिखाई दे रहे हैं। शाम होते ही दुकानों पर भीड़ है। राखियां खरीदती महिलाएं और बच्चियां बाजार में दिख रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर भी लोग ऑर्डर कर रहे हैं, लेकिन बाजारों में उमड़ रही भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। शुक्रवार को मौसम अच्छा रहा, लोगों ने बाजार में खूब खरीददारी की। दोपहर बाद हुई बरसात से भीड़ छंट गई लेकिन देर शाम फिर बाजार गुलजार हो गया। दुकानदारों को शनिवार को बंपर सेल होने की उम्मीद है।
आगरा के बाजार गुलजार: दो साल से ठप पड़े व्यापार को संजीवनी दे रहा रक्षाबंधन, दुकानदारों के चेहरे खिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगमगाएंगी एलईडी लाइट वाली राखियां
थोक और फुटकर बाजार में राखियों की भी तमाम वैरायटी हैं। इनमें बच्चों के पसंदीदा करेक्टर डोरेमॉन, छोटा भीम, टॉम एंड जेरी, रिची-रिच व एलईडी लाइटों वाली राखियां काफी मांग में हैं। राखियों का सीजनल काम करने वाले शरद गुप्ता ने बताया कि बच्चों के अलावा युवाओं के लिए मल्टीकलर्ड हैंडबैंड, सेमी रेशम टच धागे डिमांड में हैं। चांदी की राखियां हमेशा से ही ट्रेंड में रहती हैं। इस बार भी लोगों के बजट के अनुसार इस तरह की राखियां तैयार की जा रही हैं।
ऑनलाइन मीटिंग एप बन रहे जरिया
जिन बहनों के भाई विदेश अथवा देश में ही अन्य शहरों में नौकरी कर रहे हैं, उन्होंने त्योहार को ऑनलाइन मनाने की तैयारी की है। जूम अथवा अन्य ऑनलाइन मीटिंग एप्स के लिंक बनाए जा रहे हैं। इन लिंक को परिवार के व्हॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर रक्षाबंधन पर जुटने का न्योता दिया जा रहा है। भाई भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के जरिए अपनी बहनों को गिफ्ट भेज रहे हैं। इन शॉपिंग वेबसाइट्स पर 50 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक के गिफ्ट हैंपर मौजूद है। इनमें राखियों के अलावा मिठाई, रोली-चावल, नारियल व गिफ्ट आइटम भी शामिल हैं।
कस्टमाइज्ड राखियां भी काफी ट्रेंड में हैं। बहन और भाई की तस्वीरें, नाम लिखी राखियों की इस साल बहुत डिमांड है। इन राखियों को ऑनलाइन ही मंगाया जा रहा है। कस्टमाइज्ड गिफ्ट आइटम्स का काम करने वालीं वेबसाइट्स पर 15 दिन से एक सप्ताह पहले ऑर्डर देना पड़ता है और वे आपकी मर्जी के अनुसार राखियों को डिजाइन कर भेज देती हैं।
हर बार की तरह इस बार भी यूनीक गिफ्ट आइटम बाजार में हैं। गिफ्ट आइटम का कारोबार करने वालीं प्रीति सिंह बताती हैं कि ग्राहकों को कस्टमाइज्ड गिफ्ट आइटम्स ही पसंद आते हैं। बहन-भाई की फोटो वाले मग, फोटो फ्रेम, गैजेट्स, मोबाइल एसेसरीज इस बार काफी डिमांड में हैं। पिछले दो सालों से हालात कुछ विपरीत थे लेकिन अब काम फिर से पटरी पर लौटने लगा है।