फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल से आपकी जिंदगी में बदल जाएगा बहुत कुछ, ये बदलाव सबसे ज्यादा करेगा प्रभावित

Sat, 31 Mar 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Sat, 31 Mar 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
agra many changes will take place in the new financial year
ताजमहल
एक अप्रैल को नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने के साथ ही आगरा में काफी कुछ बदलने जा रहा है। ताज के टिकट से लेकर गतिमान की गति तक बदलने जा रही है। अब ताजमहल का टिकट एक अप्रैल से सिर्फ तीन घंटे के लिए वैध होगा। इसकी जानकारी टिकट पर ही अंकित की जाएगी। शुरू में इस पर सख्ती नहीं रहेगी लेकिन बाद में तीन घंटे होते ही सैलानियों को ताज से बाहर कर दिया जाएगा। 
agra many changes will take place in the new financial year
करना पड़ा काफी देर इंतजार - फोटो : अमर उजाला
इससे सैलानियों को परेशानी होगी। काफी सैलानी ताज में तीन घंटे से ज्यादा समय बिताते हैं। इसके कुछ दिन बाद ताज का टिकट भी महंगा होने जा रहा है। इसका प्रस्ताव है। स्टेप टिकटिंग पर भी विचार किया जा रहा है। ताज में प्रवेश का अलग टिकट होगा और मुख्य मकबरे का अलग। इस पर अभी तक आपत्ति नहीं मांगी गई है।
agra many changes will take place in the new financial year
गतिमान एक्सप्रेस लाइव - फोटो : अमर उजाला
देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस एक अप्रैल को पहली बार झांसी तक जाएगी। इससे आगरा को नुकसान होगा। एक तो आगरा का कोटा कम हो जाएगा। दूसरा गति कम हो सकती है। यह निजामुद्दीन से सुबह 8:10 बजे चलकर आगरा 9:50 बजे, ग्वालियर 11:16 बजे और झांसी दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में 12049 गतिमान एक्सप्रेस 3:03 बजे प्रस्थान कर ग्वालियर 4:05 बजे, आगरा 5:45 बजे और निजामुद्दीन देर शाम 7:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को ग्वालियर में दो मिनट और आगरा में पांच मिनट का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra many changes will take place in the new financial year
NH-2 - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरों में पांच से सात फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। एनएच-2 पर टोल की नई दरें आ गई हैं। एक अप्रैल से फरह और कौरई टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से बढ़ी हुई दरें वसूली जाएंगी। यूपी सहित देशभर में एनएचएआई के 370 टोल प्लाजा हैं। 
विज्ञापन
agra many changes will take place in the new financial year
टोल - फोटो : amar ujala
दिल्ली, आगरा के बीच छोटी कारों का टोल पांच फीसदी बढ़ाया गया है। ट्रक, बस की नई दरें अब 335 रुपये एक ओर की होंगी, जबकि अभी तक यह 320 रुपये थीं। इसी तरह आगरा से जयपुर जाने वाले कौरई टोल पर भी दरें बढ़ाई गई हैं। यहां भी पांच से सात फीसदी का इजाफा किया गया है। मासिक पास वालों का किराया भी बढ़ाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed