Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पेट में कीचड़... कई घंटे पानी में रहने से अकड़ गए शव, सामने आया मौत का ये कारण; नदी में डूबकर तोड़ा दम

Sat, 04 Oct 2025 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Oct 2025 12:55 PM IST
सार

आगरा की उटंगन नदी में डूबने वाले लोगों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। सभी की मौत दम घुटने से हुई। मृतकों के पेट में कीचड़ मिला है। कई घंटे पानी में रहने से शव अकड़ गए।

विज्ञापन
Agra incident during idol immersion Death due to suffocation mud found in stomachs of deceased
Agra incident - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में उटंगन नदी में डूबे पांच युवकों के शवों को लाया गया। चिकित्सकों ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इसमें दम घुटने से मौत की वजह सामने आई। साथ में पेट में कीचड़ निकला। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई है।


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात ओमपाल, गगन, मनोज का पोस्टमार्टम हुआ। शुक्रवार को भगवती और अभिषेक का पोस्टमार्टम किया गया। इन सभी की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है। फेफड़ों में झाग मिला। सांस नली, गले में कीचड़ भरा था। 
Trending Videos
Agra incident during idol immersion Death due to suffocation mud found in stomachs of deceased
13 लोगों के नदी में डूबने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घंटों पानी में रहने से अकड़ गए थे शव
पेट में भी कीचड़ और पानी भरा मिला। घंटों पानी में रहने से शव अकड़ गए थे। रंग भी सफेद पड़ गया था। सभी की रिपोर्ट शासन को भेजी है। शवों के पोस्टमार्टम करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। इसमें चिकित्सक और फार्मासिस्ट हैं।
Agra incident during idol immersion Death due to suffocation mud found in stomachs of deceased
13 लोगों के नदी में डूबने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम हाउस पर गूंजते रहे सायरन, नहीं थमीं सिसकियां
सायरन की आवाज आते ही परिजन उसकी और दौड़ पड़ते। शव जैसे ही बाहर निकालते परिजन दहाड़ मारकर रोने लगते। पड़ोसी उनको ढांढस बंधाते हुए संभालने की कोशिश करते। शव अंदर रखने के बाद अपनों का नाम लेकर परिजन सिसकियां भरने लगते। पोस्टमार्टम हाउस पर इस हृदयविदारक दृश्य से हर कोई दुखी दिखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra incident during idol immersion Death due to suffocation mud found in stomachs of deceased
13 लोगों के नदी में डूबने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार की रात से शवों को लाने का सिलसिला शुरू हुआ। एंबुलेंस में एक-एक करके शुक्रवार की दोपहर तक पांच शव लाए गए। इनके परिजन पहले ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शवों को देखते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक किसी के भाई तो किसी के बेटे थे। 

 
विज्ञापन
Agra incident during idol immersion Death due to suffocation mud found in stomachs of deceased
13 लोगों के नदी में डूबने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनका नाम लेकर परिजन सिसकियां भर रहे थे। इनकी हालत देख हर किसी का मन व्यथित हो गया। पड़ोसी उनको बार-बार ढांढस बंधाते, लेकिन जवान मौत का बोझ परिजन बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। मृतक के परिजन मुकेश कुमार ने बताया कि मेरे दो चचेरे भाई डूब गए हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed