फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी की नदी में 13 डूबे: 'काश तुम लौट आते...', दिल में दर्द, आंखों में आंसू, जुबां पर बस एक ही बात, तस्वीरें

Sat, 04 Oct 2025 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Oct 2025 09:28 AM IST
सार

यूपी के आगरा में नदी में विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 13 लोग देवी प्रतिमा विर्सजन करते समय डूब गए थे। इनमें से एक को बचा लिया गया। जबकि पांच लोगों के शव मिल चुके हैं, और सात की तलाश जारी है। तलाशी अभियान जारी है। गांव कुसियापुर में दिनभर महिलाओं की सिसकियों की आवाज गूंजती रहीं।

विज्ञापन
Agra Accident during idol immersion The sound of women sobs echoed pain in heart
नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा की तहसील खेरागढ़ से 2 किमी की दूरी पर बसे गांव कुसियापुर में शुक्रवार को गलियां सूनी पड़ीं थीं। रह-रहकर घरों से महिलाओं की सिसकियों की आवाज सन्नाटे को चीर रही थीं। हर तरफ पसरा मातम लोगों के दर्द को बयां कर रहा था। हर किसी के मुंह से बस एक की बात निकल रही थी कि काश, बच्चे बच जाते। सही सलामत घर वापस आ जाते। लौटकर आने का वादा करके गए थे, मौत उन्हें क्यों खींच ले गई। 


शुक्रवार को गांव में अमर उजाला की टीम पहुंची तो यही हाल था। गांव के घरों में एक तरफ अपनों के खोने का गम था तो दूसरी तरफ बेहाल परिजन को संभालते लोग।
 
Agra Accident during idol immersion The sound of women sobs echoed pain in heart
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव कुसियापुर के मोड़ पर रहने वाले 24 वर्षीय भगवती प्रसाद के पिता मुरारीलाल खेत में बैठकर आंसू बहा रहे थे। अमर उजाला रिपोर्टर ने जब घर में जाने की कोशिश की तो मुरारीलाल आ गए। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। पूछने पर बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
Agra Accident during idol immersion The sound of women sobs echoed pain in heart
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भगवती घर में बड़ा था। छोटा बेटा हरिओम अभी 14 साल का ही है। घर की जिम्मेदारी भगवती पर ही थी। उसकी शादी 14 फरवरी को ही मथुरा की चंचल से हुई थी। बृहस्पतिवार को बेटा दोस्तों के साथ देवी प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Accident during idol immersion The sound of women sobs echoed pain in heart
गमगीन बैठी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उसके डूबने की खबर आ गई। जब तक वो पहुंचे, तब तक कुछ नहीं बचा था। बेटे के वापस आने की आस में वो रातभर उटंगन नदी के किनारे बैठे रहे। मगर कोई कुछ नहीं कर सके। पिता ने बताया कि बेटा खेती करता था। इससे ही घर चलता था। हादसे ने उनका सहारा छीन लिया।
विज्ञापन
Agra Accident during idol immersion The sound of women sobs echoed pain in heart
गमगीन बैठी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे सचिन को वर्दी पहनाने का सपना रह गया अधूरा
इस हादसे ने गांव के रामवीर की भी खुशियां छीन लीं। उनका 17 वर्षीय बेटा सचिन कक्षा 11 में पढ़ रहा था। पिता ने बताया कि बड़ा बेटा अंकित गाड़ी चलाता है। इस कारण वो छोटे बेटे सचिन को पुलिस और सेना में भर्ती करना चाहते थे। इसके लिए सचिन तैयारी में लगा हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed