फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'रोटी, कपड़ा और मकान...', किए जाते थे सारे इंतजाम, बड़ी साजिश का खुलासा; आरोपियों के फोन से मिले ये वीडियो

Mon, 21 Jul 2025 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

धर्मांतरण गिरोह बड़ी साजिश रच रहा था। आरोपियों के फोन से भड़काऊ वीडियो मिले हैं। धर्मांतरण गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में लगी है।

विज्ञापन
Agra Illegal conversion Gang Hatching Big Conspiracy Provocative videos Were found from phones of accused
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण गिरोह का आतंकी कनेक्शन भी पुलिस को पता चला है। अभी तक की जांच के बाद 50 से अधिक लोग रडार पर हैं। पकड़े गए आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। उनके मोबाइलों में कई वीडियो मिले हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इन वीडियो को शेयर किया जाता था। कुछ वीडियो भड़काऊ हैं। इसमें देश के लोगों में जहर घोलने की साजिश की पुष्टि हो रही है। इससे पुलिस भी सकते में हैं।

कनाडा में रहने वाला सैय्यद दाऊद गोवा की आयशा को फंडिंग करता था। धर्मांतरण गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में लगी है। पुलिस को कई वीडियो मिले हैं। इनमें कुछ देश के लिए विरोधी बातें करने वाले हैं। 

Agra Illegal conversion Gang Hatching Big Conspiracy Provocative videos Were found from phones of accused
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में दिख रहा राम मंदिर का उद्घाटन
पुलिस के अनुसार, एक वीडियो में राम मंदिर का उद्घाटन दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में जा रहे हैं। वह सीढ़ियों पर प्रणाम करते हैं। इसी वीडियो में दूसरा सीन भी आता है, जिसमें ताजमहल दिख रहा है।

Agra Illegal conversion Gang Hatching Big Conspiracy Provocative videos Were found from phones of accused
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीछे से एक वायस चल रही हैं। इसमें सुना जा सकता है कि ये तारीख है इस्लामी ये रिश्ते जोड़ने होंगे। बहुत से बन चुके हैं सोमनाथ अब तोड़ने होंगे आदि कई सारी बातें बोली जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Illegal conversion Gang Hatching Big Conspiracy Provocative videos Were found from phones of accused
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा भी कई वीडियो हैं, जिनमें विशेष रूप से लोगों को देश के खिलाफ भड़काने की साजिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि धर्मांतरण करने वालों को इसी तरह के वीडियो दिखाकर अपने पक्ष में गिरोह कर रहा था।

विज्ञापन
Agra Illegal conversion Gang Hatching Big Conspiracy Provocative videos Were found from phones of accused
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'सिर्फ युवतियां ही नहीं, युवक भी धर्मांतरण में शामिल रहते थे'
एक बार कोई शामिल हो आ जाता था तो वह फिर वापस नहीं चला जाए, इसके लिए काम, घर और पैसा सारी जरूरतों को पूरा कर दिया जाता था। सिर्फ युवतियां ही नहीं, युवक भी धर्मांतरण में शामिल रहते थे। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि वीडियो देखे जा रहे हैं। यह कब और कहां बनाए गए हैं? इसकी पड़ताल के लिए टीम लगी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed