फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा दोहरा हत्याकांड: चंबल के बीहड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, 72 घंटे बाद मिले हत्यारोपी

Mon, 20 Dec 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder Police Arrest Three Accused After 72 Hours
आगरा: पुलिस ने पकड़े हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में खेड़ा राठौर के चित्तरपुरा गांव में गुरुवार को जमीन की रंजिश में चचेरे भाइयों महेश सिंह और दिनेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कल्यान सिंह उर्फ कल्लू समेत 14 लोग नामजद हैं। घटना के 72 घंटे बाद रविवार को चंबल के बीहड़ से तीन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में चित्तरपुरा के कल्यान सिंह उर्फ कल्लू, शिव कुमार और अशोक हैं। पुलिस के मुताबिक आलू के खेत की सिंचाई के लिए लेजम बिछाने और मेड़ काटे जाने के विवाद में दोहरा हत्याकांड हुआ था। मामले में 14 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थी। रविवार को नंदगवां तिराहे पर एसओ चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया, एसओ खेड़ा राठौर प्रेम सिंह भदौरिया के नेतृत्व वाली टीमों ने नंदगवां के चंबल के बीहड़ से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

Agra Double Murder Police Arrest Three Accused After 72 Hours
हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा, पांच कारतूस और एक बल्लम बरामद की है। क्षेत्राधिकारी बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सीओ ने बताया कि फरार चल रहे 11 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
Agra Double Murder Police Arrest Three Accused After 72 Hours
आगरा: चित्तरपुरा गांव में हुआ दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

ममता, कलावती ने अन्नजल छोड़ा, अस्पताल में भर्ती
जमीन की रंजिश में हुई दिनेश और महेश सिंह की हत्या के बाद पत्नी और बच्चे बेहाल है। घटना के बाद से ही दिनेश की पत्नी ममता और महेश की पत्नी कलावती ने अन्न जल छोड़ रखा है। इससे रविवार की सुबह दिनेश की पत्नी ममता अचेत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबियत खराब हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder Police Arrest Three Accused After 72 Hours
आगरा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मृतकों के पिता बोले-सभी आरोपी हों गिरफ्तार
दोहरे हत्याकांड के चौथे दिन रविवार को भी चित्तरपुरा गांव की गलियां सूनी पड़ी रहीं। वहीं अपने बेटों को खोने वाले दोनों परिवार अब भी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। दिनेश सिंह के पिता अतर सिंह और महेश सिंह के पिता कमल सिंह ढांढस बधाने पहुंचने वालों से यही कहते हैं कि दो बेटे खो दिए हैं। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे, जिससे उनके परिवार पर जान का खतरा न रहे।   

विज्ञापन
Agra Double Murder Police Arrest Three Accused After 72 Hours
आगरा: दोहरा हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट : दिनेश को तीन, महेश को लगी एक गोली
एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दिनेश और महेश को नजदीक से गोलियां मारी गई थीं। दिनेश को तीन गोली लगी हैं। एक सीने, दूसरी कोहनी और तीसरी पेट में लगी। उसके चोट का निशान भी है। आशंका है कि उसके डंडे से प्रहार किया गया। इसके अलावा महेश को एक  ही गोली मारी गई, जोकि सीने में लगी। उनके शरीर पर घिसटने के भी निशान है। 
आगरा दोहरा हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं, मृतकों के परिजनों में आक्रोश, गांव में पुलिस फोर्स तैनात
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed