फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: करीब 28 मिनट तक व्यापारी के घर में चला खूनी खेल, बुजुर्ग दंपती की हत्या, सीसीटीवी में दिखे बदमाश!

Mon, 04 Jul 2022 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder cctv footage Execution of the crime given in 28 minutes
Agra Double Murder - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना पिनाहट से 200 मीटर दूर मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (72) की घर में हत्या कर लूट की गई। रविवार दोपहर को पहली मंजिल पर कमरे में दोनों के शव पड़े मिले। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। वहीं घटना की जांच में जुटी पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस के अनुसार कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिसमें पांच नकाबपोश बदमाश दिख रहे हैं। यदि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश यही हैं, तो माना जा रहा है पुलिस घटना के खुलासे के बेहद करीब पहुंच चुकी है।  फुटेज के अनुसार बदमाशों ने पहले रेकी की और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी के घर तक तीन बार गए थे। दो बार में आसपास के माहौल को समझा और तीसरी बार में वारदात को अंजाम दिया।



Agra Double Murder cctv footage Execution of the crime given in 28 minutes
सीसीटीवी में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पहली बार चार बदमाश रात 8.45 पर व्यापारी के घर के पास तक आए। इसके बाद रात 12.39  बजे फिर आए और 2 बजकर 13 मिनट पर बदमाश वहां से लौटते हुए दिखे। उस समय बदमाशों की संख्या चार थी।
Agra Double Murder cctv footage Execution of the crime given in 28 minutes
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
तीसरी बार बदमाश  रात 2 बजकर 29 मिनट पर फिर आए। इस बार उनकी संख्या पांच थी। सभी के चेहरों पर कपड़ा था। बदमाश खाली हाथ जाते हुए दिखे और फिर 2 बजकर 57 मिनट पर यानि 28 मिनट बाद व्यापारी की घर की ओर से वापस आते हुए दिखे। एक बदमाश के सिर पर बैग रखा हुआ था। माना जा रहा कि हत्या के बाद लूट की रकम को इसी बैग में  रखकर बदमाश ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder cctv footage Execution of the crime given in 28 minutes
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि थाना पिनाहट से 200 मीटर दूर मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (72) की घर में हत्या कर लूट की गई। रविवार दोपहर को पहली मंजिल पर कमरे में दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि दंपती के गले पर निशान थे, शरीर पर भी चोटों के निशान थे। मुंह और नाक से पानी के बुलबुले निकल रहे थे। सुरेश चंद के सिर में चोट लगी थी। खून निकल रहा था। दोनों को सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। सुरेश चंद के सिर में भी प्रहार किया गया है।

विज्ञापन
Agra Double Murder cctv footage Execution of the crime given in 28 minutes
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर कारोबारी का बेटा मुकेश सीएचसी पहुंचा, तब तक पिता का शव एंबुलेंस में रखा जा चुका था। मुकेश ने उसके पहुंचने से पहले शव उठाने का विरोध किया। वह एंबुलेंस के आगे खड़ा हो गया। पुलिस के समझाने पर वह सामने से हटा। मुकेश ने बताया कि पिता शनिवार को उससे मिलने आगरा आए थे। इसके बाद शाम को वह तेल मिल पर चले गए। शाम को साढ़े सात बजे मिल से घर के लिए चले थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed